10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल

फोन में LTPS डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह फोन 4nm चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जून 2026 21:15 IST
ख़ास बातें
  • फोन में LTPS डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • यह फोन 4nm चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।
  • इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है।

Oppo ने भारत में हाल ही में Oppo A6c को लॉन्च किया था।

Oppo का लेटेस्ट फोन 10,000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। और ऐसा एक मिडरेंज फोन में देखने को मिल सकता है। वर्तमान में स्मार्टफोन कंपनियां फोन में बड़ी क्षमता वाली बैटरियां देने लगी हैं। 6000mAh और 7000mAh अब पुरानी बात हो चुकी है। ट्रेंड ऐसा है कि 9000mAh और 10,000mAh क्षमता की स्मार्टफोन बैटरी आने वाले कुछ दिनों में आम बात हो सकती है। अब Oppo भी एक ऐसा ही मिडरेंज फोन लाने की तैयारी में है जिसमें विशाल बैटरी बताई गई है। 

Oppo का अपकमिंग मिडरेंज फोन 10,000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। चीन से जाने-माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) की ओर से यह खुलासा किया गया है। टिप्स्टर की मानें तो कंपनी 9,700mAh बैटरी वाले फोन पर काम कर रही है जिसे 10,000mAh के साथ प्रोमोट किया जा सकता है। रोचक बात यह है कि बैटरी सिंगल सैल हो सकती है। किसी कमर्शियल फोन में इतनी बड़ी सिंगल सैल बैटरी मिलना बड़ी बात हो सकती है। 

Advertisement

टिप्स्टर की मानें तो फोन में LTPS डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह फोन 4nm चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन का पैनल फ्लैट हो सकता है। कंपनी इसमें ड्रॉप रसिस्टेंट बिल्ड दे सकती है। फोन की संभावित प्राइसिंग भी यहां सुझाई गई है। ओप्पो का अपकमिंग फोन 2000 युआन के आसपास लॉन्च हो सकता है जो कि भारतीय रुपये के हिसाब से 28 हजार रुपये की कीमत बनती है। 

इसके अलावा फोन में कई और आकर्षक फीचर्स आ सकते हैं। मसलन इसमें सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन, टेम्परेचर कंट्रोल, फास्ट चार्जिंग क्षमता, पावर सेविंग जैसे कई लुभावने फीचर्स मिल सकते हैं। फोन मिडरेंज में ही प्रीमियम फीचर्स ऑफर कर सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अधिकारिक खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। लेटेस्ट गैजेट्स अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.