50MP कैमरा के साथ Oppo Reno 6 Pro+ Detective Conan Limited Edition लॉन्च, ये है कीमत...

Oppo Reno 6 Pro+ Detective Conan Limited Edition के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,499 (लगभग 51,698 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया इस फोन की सेल चीन में 30 जुलाई से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 जुलाई 2021 17:26 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6 Pro+ Detective Conan Limited Edition में है चार कैमरे
  • ओप्पो रेनो 6 प्रो+ डिटेक्टिव कॉनन लिमिटेड एडिशन
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है फोन
Oppo Reno 6 Pro+ Detective Conan Limited Edition को रेनो सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, रेनो 6 लाइनअप को मई महीने में चीन में लॉन्च किया गया था, जिनमें Oppo Reno 6 Pro+, Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 स्मार्टफोन शामिल है। Oppo Reno6 Pro+ Detective Conan Limited Edition की बात करें, तो फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। साथ ही फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, फोन के स्पेसिफिकेशन ऑरिज़न ओप्पो रेनो 6 प्रो प्लस की तरह ही हैं। फोन की सेल चीन में 30 जुलाई से शुरू की जाएगी।
 

Oppo Reno 6 Pro+ Detective Conan Limited Edition price, availability

Oppo Reno 6 Pro+ Detective Conan Limited Edition के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,499 (लगभग 51,698 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया इस फोन की सेल चीन में 30 जुलाई से शुरू की जाएगी। फोन लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई है।
Advertisement
 

Oppo Reno 6 Pro+ Detective Conan Limited Edition specifications

ओप्पो रेनो 6 प्रो+ डिटेक्टिव कॉनन लिमिटेड एडिशन फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 पर काम करता है। फोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6 प्रो प्लस डिटेक्टिव कॉनन लिमिटेड एडिशन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 का है, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , availability
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.