32MP सेल्फी कैमरे के साथ Oppo Reno5 F लॉन्च, जानें कीमत

OPPO Reno5 F स्मार्टफोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच Full HD+ (2400 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 135 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट व अधिकतम 800 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 मार्च 2021 11:20 IST
ख़ास बातें
  • OPPO Reno5 F में मौजूद है मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर
  • ओप्पो रेनो5 एफ में मिलेगा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • फोन की बैटरी 4,310 एमएएच की है

OPPO Reno5 F फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे वो है फ्लुइड ब्लैक और फैंटास्टिक पर्पल

Oppo Reno5 F को पिछले महीने केन्या वेबसाइट पर टीज़ किया गया था, जिसमें फोन के कुछ ही स्पेसिफिकेशन की जानकारी मौजूद थी। वहीं, अब इसी वेबसाइट पर ओप्पो रेनो5 एफ के सभी स्पेसिफिकेशन्स को ऑफिशियल कर दिया गया है। फोन के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक पिछले दिनों लॉन्च हुए Oppo F19 Pro स्मार्टफोन से मिलते है, जिसमें MediaTek Helio P95 प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप व 4,310 एमएएच की बैटरी शामिल है। ओप्पो रेनो5 एफ स्मार्टफोन भी कुछ इसी तरह के स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।
 

Oppo Reno 5F price, sale

नए Oppo Reno 5F की कीमत केन्या में KES 31,499 (लगभग 20,800 रुपये) है, इस कीमत में फोन का 8GB रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे वो है फ्लुइड ब्लैक और फैंटास्टिक पर्पल। इसकी सेल ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से केन्या में शुरू हो चुकी है।
Advertisement
 

OPPO Reno5 F specifications and features

OPPO की केन्या वेबसाइट पर Reno5 F स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनकि कर दी गई है। जिसके मुताबिक यह फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच Full HD+ (2400 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 135 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट व अधिकतम 800 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। गेम मोड में यह फोन 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट प्रदान करता है। ओप्पो रेनो5 एफ फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 8 जीबी तक की रैम मिलेगी। इसके अलावा आपको इस फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे वो है फ्लुइड ब्लैक और फैंटास्टिक पर्पल।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो5 एफ फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के पोट्रेट और मैक्रो सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
Advertisement

फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की बैटरी 4,310 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट VOOC चार्ज टेक्नोलॉजी मिलती है। फोन का डायमेंशन 160.1 x 73.2 x 7.8mm और भार 172 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4310 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Reno5 F, Oppo Reno5 F specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.