50MP फ्रंट कैमरा, 16GB RAM के साथ OPPO Reno13, Reno13 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

OPPO Reno13 और Reno13 Pro चीन में लॉन्च कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 10:03 IST
ख़ास बातें
  • OPPO Reno13 में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • OPPO Reno13 Pro में 6.83 इंच की 1.5K कर्व्ड OLED कर्व्ड डिस्प्ले है।
  • OPPO Reno13, Reno13 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 4nm प्रोसेसर है।

OPPO Reno13 में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले है।

Photo Credit: OPPO

OPPO ने चीनी बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Reno13 और Reno13 Pro को लॉन्च कर दिया है। Reno13 में 6.59 इंच की फ्लैट डिस्प्ले और Reno13 Pro में 6.83 इंच की क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 प्रोसेसर से लैस हैं। ओप्पो के इन स्मार्टफोन में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको OPPO Reno13 और Reno13 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OPPO Reno13, Reno13 Pro Price


Reno13 बटरफ्लाई पर्पल, गैलेक्सी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक जैसे कलर्स में उपलब्ध होगा, वहीं Reno13 Pro बटरफ्लाई पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और स्टारलाइट पिंक में आएगा। ये फोन चीन में फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और बिक्री 29 नवंबर से शुरू होगी।

OPPO Reno13 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2699 yuan (लगभग 31,400 रुपये)
OPPO Reno13 के 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2999 yuan (लगभग 34,880 रुपये)
OPPO Reno13 के 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2999 yuan (लगभग 34,880 रुपये)
OPPO Reno13 के 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3299 yuan (लगभग 38,370 रुपये)
Advertisement
OPPO Reno13 के 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 799 yuan (लगभग 44,185 रुपये)
OPPO Reno13 Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3399 yuan (लगभग 39,535 रुपये)
OPPO Reno13 Pro के 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3699 yuan (लगभग 43,035 रुपये)
Advertisement
OPPO Reno13 Pro के 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3999 yuan (लगभग 46,525 रुपये)
OPPO Reno13 Pro के 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 4499 yuan (लगभग 52,345 रुपये)


OPPO Reno13 Specifications


OPPO Reno13 में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760 × 1256 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में Mali-G615 MC6 GPU के साथ 3.35GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB / 16GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB / 512GB / 1TB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, Beidou, जीपीएस, GLONASS, गैलीलियो, QZSS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno13 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (Sony IMX882 सेंसर) और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 112º अल्ट्रा-वाइड कैमरा (Sony IMX355 सेंसर) दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (Samsung JN5 सेंसर) दिया गया है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 157.90 मिमी, चौड़ाई 74.73 मिमी, मोटाई 7.24 मिमी और वजन 181 ग्राम है।
 

OPPO Reno13 Pro Specifications


OPPO Reno13 Pro में 6.83 इंच की 1.5K कर्व्ड OLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में Mali-G615 MC6 GPU के साथ 3.35GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB / 16GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB / 512GB / 1TB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, Beidou, GPS, GLONASS, गैलीलियो, QZSS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno13 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (Sony IMX890 सेंसर), f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 112º अल्ट्रा-वाइड कैमरा (Sony IMX355 सेंसर) और f/2.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल 3.5X पेरिस्कोप कैमरा (Samsung JN5 सेंसर) दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (Samsung JN5 सेंसर) दिया गया है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 162.73 मिमी, चौड़ाई 76.55 मिमी, मोटाई 7.55 मिमी और वजन 197 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  2. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  3. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  4. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  7. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  8. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  9. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  10. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.