Oppo ने लॉन्च किया Reno 5A स्मार्टफोन, इन खूबियों से है लैस

Oppo Reno 5A की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। यह फोन जापान के Y! Mobile पर जून के शुरुआत में मिलना शुरुआत में मिलना शुरू हो जाएगा

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 मई 2021 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5A में 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस LTPS डिस्पले है
  • बैटरी बैकअप के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी है
  • Oppo Reno 5A में IP68 सर्टीफिकेशन दी गई है

Oppo Reno 5A आइस ब्लू और सिल्वर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा

Oppo Reno 5A जापान में लॉन्च हो चुका है। इस स्मार्टफोन को IP68 सर्टीफिकेशन दी गई है। ओप्पो का यह नया फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें 90Hz का डिस्पले है। इसकी अन्य विशेषताओं में है इसका प्रोसेसर जो कि Qualcomm Snapdragon 765G SoC है। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज के साथ होल-पंच डिजाइन है। यह फोन कई सारी AI (आर्टीफिशअल इंटेलीजेंस) फीचर्स के साथ आता है जिसमें कि Ultra Night Video, Live HDR, और Neon Portrait जैसी खूबियां भी शामिल हैं। यह एक ही समय में फ्रंट और रियर कैमरा से वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
 

Oppo Reno 5A availability

Oppo Reno 5A की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। यह फोन जापान के Y! Mobile पर जून के शुरुआत में मिलना शुरू हो जाएगा। यह आइस ब्लू और सिल्वर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा। खबर लिखने तक इस फोन की कीमत और दूसरे देशों में इसके लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध हो सकी थी। इस फोन को Reno 3A का सक्सेसर कहा जा रहा है जो कि पिछले साल JPY 39,800 (लगभग 26,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Oppo Reno 5A specifications

Oppo Reno 5A, Android 11 के साथ कलर ओएस की स्किन पर चलता है। इसमें 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) LTPS डिस्पले है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है और 405ppi की पिक्सल डेंसिटी है। भीतरी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 765G SoC है जिसके साथ 6 जीबी की LPDDR4x RAM को कॉन्फिगर किया गया है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है और इसमें f/1.7 लेंस है। वहीं इसके साथ 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। 2 मेगापिक्सल का एक मोनोक्रोम सेंसर है जिसमें f/2.4 लेंस है। इसके साथ ही चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर फ्रंट में दिया गया है जो कि f/2.0 लेंस के साथ है। IP68 सर्टीफिकेशन के साथ यह काफी हद तक धूल और पानी से भी फोन को बचा सकता है।
Advertisement

Oppo Reno 5A में 128 की ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 1टीबी तक बढाया जा सकता है। इसके कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C, और 3.5mm का हेडफोन जैक है। सेंसर्स में एक्सेलरोमीटर, एम्बियंट लाइट, जायरोस्कोप, पैडोमीटर और एक प्रॉक्सीमिटी सेंसर है। रियर में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

बैटरी बैकअप के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी है और यह 18W की क्विक चार्ज व USB Power Delivery (PD) टेक्नोलॉजी के साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की डायमेंशन 162x74.6x8.2mm है और इसका भार 182 किलोग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.