Oppo Reno 5 Lite फोन Oppo F19 Pro के रीबैज्ड वर्ज़न के रूप में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 5 Lite के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत UAH 9,999 (लगभग 26,000 रुपये) है। यह फोन फिलहाल यूक्रेन मार्केट तक ही सीमित है और इसे ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। फोन की सेल 30 मार्च से शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 मार्च 2021 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Lite की सेल 3 मार्च से शुरू होगी
  • MediaTek Helio P95 प्रोसेसर से लैस है फोन
  • फोन में मौजूद है 128 जीबी तक की स्टोरेज

Oppo Reno 5 Lite फोन में मौजूद है 48 मेगापिक्सल का कैमरा

Oppo Reno 5 Lite स्मार्टफोन को होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च। यह नया फोन एमोलेड डिस्प्ले के साथ आया है और इसमें मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर दिया गया है। ओप्पो रेनो 5 लाइट 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है। इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कुल मिलाकर, ओप्पो रेनो 5 लाइट फोन Oppo Reno 5F का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जो कि इस महीने की शुरुआत में केन्या में लॉन्च किया गया था। यह मॉडल Oppo F19 Pro का रीबैज्ड वर्ज़न है, जो कि भारत में कुछ हफ्ते पहले लॉन्च किया गया था।
 

Oppo Reno 5 Lite price

Oppo Reno 5 Lite के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत UAH 9,999 (लगभग 26,000 रुपये) है। यह फोन फिलहाल यूक्रेन मार्केट तक ही सीमित है और इसे ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। फोन की सेल 30 मार्च से शुरू होगी।  
Advertisement
 

Oppo Reno 5 Lite specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो रेनो 5 लाइट फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है और इसमें 6.43-इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।  ओप्पो रेनो 5 लाइट फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसकी स्पीड 2.2GHz है। इसके साथ 8 जीबी LPDDR4X रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 5 लाइट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के दिया गया है जिसमें f/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर,  f/2.2  अल्ट्रा-वाइड-लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.4 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

ओप्पे रेनो 5 लाइट फोन में128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफससी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फोन में 30W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,310mAh बैटरी शामिल है। फोन का डायमेंशन 160.1x73.2x7.8mm और भार 172 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी95

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4310 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.