Oppo Reno 3 5G में होगी 4,025 एमएएच की बैटरी, प्रो वेरिएंट की तस्वीर लीक

Oppo Reno 3 5G के स्पेसिफिकेशन धीरे-धीरे सार्वजनिक किए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि ओप्पो रेनो 3 5जी में 6.5 इंच की फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा जो 90 हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 नवंबर 2019 19:18 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 3 5जी में 8जीबी LPDDR4X रैम , 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज रहेगी
  • फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन फुल एचडी +एमोल्ड डिस्प्ले के साथ आएगी
  • 4025 एमएएच की होगी बैटरी क्षमता।

Oppo Reno 3 5G अगले महीने किया जा सकता है लॉन्च

Oppo Reno 3 5G को अगले महीने लॉन्च किये जाने की उम्मीद की जा रही है। इस बीच नियमित तौर पर फोन के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए जा रहे हैं। अब Oppo के उपाध्यक्ष ब्राइन शेन ने फोन की बैटरी क्षमता को लेकर जानकारी शेयर की है। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन डुअल-बैंड 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। बता दें कि ओप्पो रेनो 3 5जी के सामने के हिस्से का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) भी ऑनलाइन लीक हुआ है। फोन के डिस्प्ले में होल पंच है। बता दें कि ये फोन ColorOS 7 पर काम करेगा।

ब्राइनशेन ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि ओप्पो रेनो 3 5जी में 4025 एमएएच की बैटरी होगी। याद करा दें कि इस फोन के पिछले वर्ज़न ओप्पो रेनो 2 में 4000 एमएएच की बैटरी थी। यानी अपग्रेडेड वर्ज़न में बैटरी की क्षमता थोड़ी ज्यादा होगी।

यह भी पढ़ें- Redmi K30 में हो सकता है 60 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा

शेन ने डुअल मोड 5 जी नेटवर्क सपोर्ट को लेकर ट्वीट भी किया है। इस संबंध में उन्होंने यूजर्स से फीडबैक भी लिया। ओप्पो ने पहले ही इस बात की तस्दीक कर दी थी कि Oppo Reno 3 सीरीज डुअल मोड 5जी सपोर्ट के साथ आएगी। जिसका मतलब है कि ये फोन एनएसए और एसए स्टैंडर्ड से लैस होगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, लेट्सगोडिजिटल ने ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी का रेंडर का उजागर किया है। जिसमें फोन के डिस्प्ले की झलक मिलती है। फोन के डिस्प्ले में होल पंच है। सेल्फी कैमरे लिए टॉप पर बायीं तरफ कटआउट है। फोन में ऊपरी और निचले किनारे पर बेज़ल हैं। फोन के किनारे घुमावदार हैं। ओप्पो रेनो 3 की तुलना में इसका प्रो वेरिएंट ज़्यादा पावरफुल स्पेसिफिकेसन्स के साथ आएगा। लेकिन इस संबंध में कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

यह  भी पढ़ें- Realme X2 Pro यूज़र्स को जल्द मिल सकता है Android 10 अपडेट, ऐसे...

पुरानी रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा सकता है कि ओप्पो रेनो 3 5जी में 6.5 इंच की फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा जो 90 हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। उम्मीद है कि इसमें स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट, 8 जीबी LPDDR4X रैम, 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज रहेगी। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेंसर, 13 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का शूटर दिया जाएगा। सेल्फी की जिम्मेदारी 32 मेगापिक्सल के सेंसर पर होगी। अभी भारत में फोन के लॉन्च को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.