Oppo Reno 2 भारत में 28 अगस्त को होगा लॉन्च, चार रियर कैमरे से होगा लैस

Oppo Reno 2 हैंडसेट 20X ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। यह फोन सबसे पहले भारतीय मार्केट में ही लॉन्च होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 16 अगस्त 2019 16:12 IST
ख़ास बातें
  • संभव है कि 28 अगस्त को Oppo Reno 2 के कई वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएं
  • ओप्पो रेनो 2 में भी साइड-स्विंग वाला पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा
  • Oppo Reno 2 के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध

Oppo Reno 2 साइड-स्विंग सेल्फी कैमरे के साथ आएगा

Oppo Reno 2 को भारत में 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया जाएगा और इसमें पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे। यह 20X ज़ूम को सपोर्ट करेगा। यह फीचर पहली बार किसी स्मार्टफोन का हिस्सा होगा। टीज़र पोस्टर से पता चलता है कि इस फोन में साइड-स्विंग सेल्फी कैमरा होगा, ओप्पो रेनो सीरीज़ के अन्य फोन की तरह। याद रहे कि ओप्पो रेनो और ओप्पो रेनो 10X ज़ूम को सबसे पहले अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। फिर मई महीने में इन्हें भारत लाया गया।

कंपनी ने जानकारी दी है कि ओप्पो रेनो सीरीज़ का लेटेस्ट फोन 28 अगस्त को लॉन्च होगा। ओप्पो रेनो 2 सबसे पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च हो रहा है, ना कि कंपनी के घरेलू मार्केट में। इसके बाद फोन को अन्य मार्केट में पेश किया जाना भी तय है। लॉन्च की तारीख के अलावा कंपनी ने यह भी बताया है कि ओप्पो रेनो 2 में पिछले हिस्से पर चार कैमरे भी होंगे। याद रहे कि Oppo Reno 10X Zoom Edition को तीन रियर कैमरे के साथ उतारा गया था। वहीं, ओप्पो रेनो एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला फोन है।

इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि ओप्पो रेनो 2 हैंडसेट 20X ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह तकनीक कैसे काम करेगी। हमारा मानना है कि यह हाइब्रिड ज़ूम सॉल्यूशन के ज़रिए संभव होगा। टीज़र पोस्टर से पता चलता है कि ओप्पो रेनो 2 में भी साइड-स्विंग वाला पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा। संभव है कि 28 अगस्त को Oppo Reno 2 के कई वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएं। लेकिन कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

ओप्पो द्वारा ओप्पो रेनो 2 को सबसे पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाना है। साफ है कि कंपनी भारतीय मार्केट को लेकर बेहद ही गंभीर है। फिलहाल, इस फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। उम्मीद है कि लॉन्च की तारीख करीब आने पर कंपनी और भी टीज़र्स रिलीज करेगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  2. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  2. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  3. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  4. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  5. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  6. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  7. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  8. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  9. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  10. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.