Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F लॉन्च हुए भारत में, चार रियर कैमरे से हैं लैस

Oppo Reno 2 सीरीज़ के तीनों ही स्मार्टफोन कैमरा के दीवानों के लिए बने हैं। ओप्पो रेनो 2 की कीमत 36,990 रुपये है। ओप्पो रेनो 2ज़ेड का दाम 29,990 रुपये है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 28 अगस्त 2019 18:10 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 2 में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ का डिस्प्ले है
  • Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं
  • ओप्पो रेनो 2 में साइड-स्विंग सेल्फी कैमरा है

Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F सबसे पहले भारत में हुए हैं लॉन्च

Oppo ने भारत में अपनी ओप्पो रेनो 2 सीरीज़ से पर्दा उठा लिया है। कंपनी ने अपनी इस सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हम Oppo Reno 2, Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F की बात कर रहे हैं। ओप्पो रेनो 2 सीरीज़ के तीनों ही फोन चार रियर कैमरे के साथ आते हैं और ये एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलेंगे। तीनों ही फोन 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस हैं और कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए अलग नाइट मोड के साथ आते हैं। रेनो 2 में शार्क फिन स्टाइल का एलिवेटिंग कैमरा है। वहीं, रेनो 2ज़ेड और रेनो 2एफ में पॉप-अप सेल्फी कैमरा है।
 

Oppo Reno 2, Reno 2F, Reno 2Z price in India, availability

ओप्पो रेनो 2 की कीमत 36,990 रुपये है। इसकी सेल 20 सितंबर से शुरू होगी और प्री-बुकिंग 10 सितंबर से। दूसरी तरफ, ओप्पो रेनो 2ज़ेड का दाम 29,990 रुपये है और इसे 6 सितंबर से बेचा जाएगा। ओप्पो रेनो 2एफ की बिक्री नवंबर महीने में शुरू होगी। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
Advertisement

ओप्पो रेनो 2 और ओप्पो रेनो 2ज़ेड हैंडसेट बजाज फिनसर्व की ओर से बिना ब्याज वाले ईएमआई के विकल्प में उपलब्ध होंगे। एचडीएफसी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ओप्पो रेनो 2 के साथ जियो के ग्राहकों को 100 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा मिलेगा। अमेज़न या फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक्सचेंज पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा एचडीएफसी कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

ओप्पो रेनो 2 में ओसियन ब्लू और ल्यूमिनस ब्लैक रंग में मिलेगा। ओप्पो रेनो 2ज़ेड में ल्यूमिनस ब्लैक, स्काई व्हाइट और पोलर लाइट रंग में उपलब्ध होगा। ओप्पो रेनो 2एफ को स्काई व्हाइट और लेक ग्रीन रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Oppo Reno 2 specifications

ओप्पो रेनो 2 में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन है। रियर पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। यह यूएफएस 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। ओप्पो रेनो 2 में जी3 ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। यह VOOC Flash Charge 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।

Oppo Reno 2 के क्वाड कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम, 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा भी होगा, 116 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ। साथ में 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस भी दिया जाएगा। हैंडसेट में शार्क-फिन-स्टाइल में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

कैमरा सेटअप कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए अल्ट्रा डार्क मोड, एआई एचडीआर और एआई ब्यूटी के साथ आएगा। ओप्पो रेनो 2 क्लोज़ अप फोटो के लिए अल्ट्रा मैक्रो मोड को सपोर्ट करता है। वीडियो के लिए भी बोकेह इफेक्ट मौज़ूद है। इसके साथ ऑडियो ज़ूम फीचर भी है। ओप्पो रेनो 2 एंड्रॉयड पाई पर कलर ओएस 6.1 पर चलेगा।
 

Oppo Reno 2Z specifications

ओप्पो रेनो 2ज़ेड में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.6 प्रतिशत है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ओप्पो रेनो 2ज़ेड में 4,000 एमएएच की बैटरी है और यह VOOC 3.0 Flash Charge को सपोर्ट करती है।
Advertisement
 

इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा है और यहां 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो रेनो 2ज़ेड के कैमरा फीचर में अल्ट्रा डार्क मोड, अल्ट्रा स्टेडी मोड, एआई ब्यूटी मोड और एंबियंट लाइट मोड शामिल हैं। फोन में ऑप्टिकल जी3 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 

Oppo Reno 2F specifications

ओप्पो रेनो 2एफ में 6.53 इंच (1,080 x 2,340 पिक्सल) का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो की बात करें तो यह 91.6 प्रतिशत है। फोन के फ्रंट एवं बैक पैनल पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है।
Advertisement

अब बात हैंडसेट के रैम और स्टोरेज की। ओप्पो रेनो 2एफ का एक ही वेरिएंट उतारा गया है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो वूक 3.0 फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस है। Oppo Reno 2 Series के अन्य स्मार्टफोन की तरह सिक्योरिटी के लिए ओप्पो रेनो 2एफ में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

अब बात कैमरा सेटअप की। ओप्पो रेनो 2एफ में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो Samsung ISOCELL GM1 सेंसर से लैस है, 119 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मिलेगा। कैमरा फीचर्स की बात करें तो एआई ब्यूटी, अल्ट्रा नाइट 2.0 मोड के साथ एंबियंट लाइट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth performance
  • Decent battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Voices on calls sound hollow
  • Bloatware and spammy notifications
  • Slightly expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent battery life
  • Good camera performance in daylight
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Camera app can be improved
  • Video recording stabilisation needs tweaks
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी90

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.