Oppo Reno 2 आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Oppo Reno 2 Series: ओप्पो रेनो 2 सीरीज़ को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो रेनो 2 के अलावा Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F स्मार्टफोन को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 अगस्त 2019 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 2 के साथ Oppo Reno 2Z, Oppo Reno 2F भी हो सकते हैं लॉन्च
  • ओप्पो रेनो 2 में होगा शार्क फिन राइजिंग कैमरा
  • ओप्पो रेनो 2 के पिछले हिस्से पर होंगे चार रियर कैमरे

Oppo Reno 2 आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Photo Credit: Twitter / @Hackersimar

Oppo Reno 2 Series: ओप्पो रेनो 2 सीरीज़ को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को सबसे पहले भारत में उतारा जा रहा है और फिर अगले महीने 10 सितंबर को ओप्पो रेनो 2 सीरीज़ को चीनी मार्केट में उतारा जाएगा। कंपनी ने Oppo Reno 2 के कुछ स्पेसिफिकेशन को कंफर्म कर दिया है। हम इस बात से वाकीफ हैं कि ओप्पो रेनो 2 फोन में शार्क फिन राइजिंग सेल्फी कैमरा मकैनिज्म होगा। ओप्पो रेनो 2 के अलावा Oppo Reno 2Z और Oppo Reno 2F स्मार्टफोन को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

Oppo Reno 2 लाइव स्ट्रीमि लिंक, कीमत (उम्मीद), डिज़ाइन

ओप्पो रेनो 2 का लॉन्च इवेंट दोपहर 3 बजे शुरू होगा और इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर होगी। लॉन्च इवेंट में फोन की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठाया जाएगा। फोन की कीमत से संबंधित कोई भी लीक सामने नहीं आया है, हाल ही में एक टीज़र से पता चला था कि ओप्पो रेनो 2 स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएंट होंगे, एक ओशन हार्ट और दूसरा मिस्टी पाउडर। हालांकि, इवेंट के दौरान अन्य कलर वेरिएंट से भी पर्दा उठ सकता है। हमने खबर के बीच में वीडियो लिंक को ऐम्बेड किया है, इवेंट शुरू होने के बाद आप प्ले बटन पर क्लिक कर इवेंट देख पाएंगे।
Advertisement


डिज़ाइन की बात करें तो ओप्पो रेनो 2 की कई वीडियो अभी तक सामने आ चुकी हैं जिससे इस बात का पता चला है कि फोन में चार रियर कैमरे, फ्रंट पर बिना नॉच वाला डिस्प्ले और शार्क फिन राइजिंग कैमरा है। कंपनी ओप्पो रेनो 2 के कई वेरिएंट उतार सकती है।
Advertisement
 

Oppo Reno 2 specifications (कंफर्म और उम्मीद)

कंपनी इस बात की पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि ओप्पो रेनो 2 में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड होगा और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत है। फोन स्नैपड्रैगन 730जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो वूक फ्लैश चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आएगी। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिलेगा

अल्ट्रा डार्क मोड और बोकेह मोड जैसे विभिन्न मोड को एन्हांस करने के लिए न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (एनपीयू) होगा। गेमर्स के लिए, ओप्पो रेनो 2 एंटी-चीट एक्सटेंशन, ऑप्टिमाइज्ड वाई-फाई और 25 प्रतिशत तेज ग्राफिक रेंडरिंग से लैस होगा। बेहतर गेम प्ले अनुभव के लिए गेम बूस्ट 3.0, गेम असिस्टेंट और एचडीआर 10 गेमिंग सपोर्ट को भी इंटीग्रेट किया जाएगा।
Advertisement

ओप्पो रेनो 2 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 3डी कर्व्ड ग्लास बैक पैनल भी मिलेगा। ओप्पो रेनो 2 में लेटेस्ट जी3 ऑप्टिकल सेंसर फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग तकनीक के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 भी दिया जाएगा। ऊपर बताई गई सभी जानकारी को ओप्पो ने कंफर्म किया है।

लीक से इस बात का संकेत मिला था कि ओप्पो रेनो 2 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का कैमरा, 8 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा सेंसर हो सकता है। इसके अलावा फोन में 2x ऑप्टिकल ज़ूम, 5x हाइब्रिड ज़ूम, 20x हाइब्रिड ज़ूम आदि फीचर्स भी हो सकते हैं।
Advertisement
 

Oppo Reno 2Z specifications (उम्मीद)

हाल ही में एक लीक से पता चला है कि ओप्पो रेनो 2जे़ड वेरिएंट को भी उतारा जा सकता है और इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो वूक फ्लैश चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आ सकती है।
 

Oppo Reno 2F specifications (उम्मीद)

इसके अलावा ओप्पो आज इवेंट के दौरान ओप्पो रेनो 2एफ को भी लॉन्च कर सकती है और इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth performance
  • Decent battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Voices on calls sound hollow
  • Bloatware and spammy notifications
  • Slightly expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  2. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  5. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  7. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  8. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.