Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ

Oppo कथित तौर पर Oppo Reno 16 सीरीज पर काम कर रहा है जो कि अगले महीने कुछ ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2026 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 16c में 6.57 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Oppo Reno 16c में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट होगा।
  • Oppo Reno 16c में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Oppo Reno 16c में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट होगा।

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर Oppo Reno 16 सीरीज पर काम कर रहा है जो कि अगले महीने कुछ ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाली है। अभी तक कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च के बारे में कुछ नहीं खुलासा नहीं किया है। अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि इस लाइनअप में एक और नया मॉडल Oppo Reno 16c शामिल हो सकता है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन Reno 16 सीरीज में किफायती विकल्प होगा और इसके स्पेसिफिकेशंस कथित तौर पर Reno 16F जैसे हो सकते हैं।

Oppo Reno 16c भारत में लॉन्च

टिपस्टर योगेश बरार और 91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Reno 16 और Reno 16c स्मार्टफोन भारत में होने की योजना है। आपको बता दें कि Reno 16 पहले ही कई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग में नजर आ चुका है, वहीं Reno 16c आगामी लाइनअप में एक नया मॉडल होगा।

यह स्मार्टफोन Reno 15 सीरीज जैसी स्ट्रैटजी फॉलो कर सकता है। आपको बता दें कि Oppo Reno 15c भारत में जनवरी में Reno सीरीज के सबसे सस्ते मॉडल के तौर पर लॉन्च हुआ था। लॉन्च के दौरान इस फोन के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये थी।

Oppo Reno 16c Specifications (Expected)

रिपोर्ट से पता चला है कि Reno 16c के कई स्पेसिफिकेशन Reno 16F जैसे हो सकते हैं, जिसे इंडोनेशिया और मलेशिया में लॉन्च किया जाना है। अगर ऐसा होता है तो इसमें 6.57 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। कहा जा रहा है कि इस Oppo स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट होगा। इसमें LPDDR5x RAM और UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। Reno 16c में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। यह फोन NFC सपोर्ट  के साथ प्लास्टिक फ्रेम और स्टीरियो स्पीकर से लैस होगा। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग होगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.