Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo Reno 16c 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 9a और Samsung Galaxy S25 FE से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 09:01 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 16c 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया गया है।
  • Google Pixel 9a में चौथी जेन का Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung Galaxy S25 FE में Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किया है।

Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE

Photo Credit: Oppo/Google/Samsung

Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo Reno 16c 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 9a और Samsung Galaxy S25 FE से हो रही है। Oppo Reno 16c 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया गया है। वहीं Google Pixel 9a में चौथी जेन का Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE को Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए Oppo Reno 16c 5G, Google Pixel 9a और Samsung Galaxy S25 FE के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE

Advertisement

कीमत
Oppo Reno 16c 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹55,999 है। वहीं Google Pixel 9a के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है। वहीं Samsung Galaxy S25 FE के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹45,499 है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Oppo Reno 16c 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+, 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 1,400 निट्स है। वहीं Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Oppo Reno 16c 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया गया है। वहीं Google Pixel 9a में चौथी जेन का Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE में Samsung Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किया गया है। 

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo Reno 16c 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। वहीं Google Pixel 9a एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE  एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। 

बैटरी बैकअप
Oppo Reno 16c 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Google Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी मिलती है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Oppo Reno 16c 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Google Pixel 9a के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा
Oppo Reno 16c 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Google Pixel 9a में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Samsung Galaxy S25 FE में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Oppo Reno 16c 5G में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी और जीपीएस दिया गया है। वहीं Google Pixel 9a में कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी 3.2 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। जबकि Samsung Galaxy S25 FE में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.