Oppo Reno 13 Pro vs Vivo S20 Pro: कौनसा स्मार्टफोन है बेहतर ऑप्शन?

Oppo Reno 13 Pro में ग्लास बैक और एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है और इसकी मोटाई 7.6mm है, जबकि दूसरी ओर Vivo V20 Pro में प्लास्टिक बिल्ड मिलता है, लेकिन 7.43mm मोटाई के साथ फोन Oppo मॉडल से थोड़ा और पतला है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2024 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 13 Pro में ग्लास बैक और एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है
  • Vivo V20 Pro में प्लास्टिक बिल्ड मिलता है
  • Reno 13 Pro में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है
नवंबर के आखिर में Vivo और Oppo के दो स्मार्टफोन सीरीज, Oppo Reno 13 और Vivo S20 को लॉन्च किया गया। दोनों सीरीज दो मॉडल्स के साथ आती है, जिनमें स्टैंडर्ड मॉडल के साथ एक Pro मॉडल शामिल हैं। Oppo Reno 13 Pro और Vivo S20 Pro दोनों फोन अपनी कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन्स देने का दावा करते हैं। दोनों फोन की यूएसपी इनका पतला और हल्का डिजाइन है। हालांकि, स्पेक्स सीट में दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। ऐसे में हम Oppo Reno 13 Pro और Vivo S20 Pro के बीच सभी अंतर समझाने के लिए आपके लिए एक डिटेल्ड कंपेरिजन लेकर आए हैं। तो बिना देर किए शुरू करते हैं।
 

Design, Display

Oppo Reno 13 Pro में ग्लास बैक और एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है और इसकी मोटाई 7.6mm है, जबकि दूसरी ओर Vivo V20 Pro में प्लास्टिक बिल्ड मिलता है, लेकिन 7.43mm मोटाई के साथ फोन Oppo मॉडल से थोड़ा और पतला है।
Advertisement

Reno 13 Pro में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं, Vivo S20 Pro में 6.67-इंच 1.5K Q10 OLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है।
 

Performance, Software

Oppo Reno 13 Pro में MediaTek Dimensity 8350 SoC दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है, जबकि S20 Pro में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट शामिल है, जिसे 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ओप्पो और वीवो दोनों फोन Android 15 पर बेस्ड क्रमश: ColorOS 15 और OriginOS 5 पर रन करते हैं।
Advertisement
 

Camera

Oppo Reno 13 Pro के कैमरा सेटअप में 3.5x ऑप्टिकल जूम और अल्ट्रावाइड कैपेसिटी के साथ एक 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर और 8 मेगापिक्सल की तीसरा सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

Vivo S20 Pro में भी ट्रिपल कैमरा है, जिसमें मेन लेंस 50-मेगापिक्सल Sony IMX921 सेंसर है। दूसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है और तीसरा कैमरा 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप शूटर है। फोन में 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 

Battery

Oppo Reno 13 Pro में 5800mAh बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, Vivo S20 Pro में 5500mAh बैटरी पैक मिलता है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Vivo फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद नहीं है।
 

Pricing

Oppo Reno 13 Pro के बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये) है और टॉप-एंड 16GB+1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 4,499 (लगभग 52,000 रुपये) है।

वहीं, Vivo S20 Pro के 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत भी Reno 13 Pro के समान CNY 3,399 है। यह मॉडल 16GB + 256GB और 16GB + 512GB वेरिएंट में भी आता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good camera performance
  • Decent battery life
  • IP66, IP68, and IP69 ratings
  • Bad
  • Bloatware
  • Outdoor brightness isn't the best compared to the competition
  • Wide-angle could have been better
  • Overheats with intensive usage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

3.35 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1272 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  3. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  4. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  5. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  6. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  7. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  9. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.