Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro स्‍मार्टफोन्‍स की कीमत लीक! कल हो रहे लॉन्‍च

Oppo Reno 12 Series : फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्‍टोरेज होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 जून 2024 13:10 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 सीरीज कल हो रही लॉन्‍च
  • इसके प्राइस सामने आ गए हैं
  • मीडियाटेक के डाइमेंसिटी प्रोसेसर से पैक होंगे नए रेनो फोन्‍स
Oppo Reno 12 Series : ओपो की नई रेनो सीरीज का आगाज कल यानी 18 जून को हो रहा है। कंपनी तीन स्‍मार्टफोन्‍स- Oppo Reno 12, Reno 12 Pro और Reno 12 FS 5G को लॉन्‍च करने का मन बना चुकी है। SpillSomeBeans नाम के पब्लिकेशन ने Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro के प्राइस लीक किए हैं। Reno 12 FS 5G के बारे में जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। ये फोन 3डी कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च हो सकते हैं, जिनमें मीडियाटेक के डाइमेंसिटी प्रोसेसर की ताकत होगी। 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Reno 12 5G के 12GB RAM और 512GB मॉडल की कीमत यूरोप में EUR 499.99 (लगभग 44,678 रुपये) होगी। इसे एस्‍ट्रो सिल्‍वर और ब्‍लैक ब्राउन कलर ऑप्‍शंस में लाया जाएगा। Reno 12 Pro 5G के 12GB RAM और 512GB वेरिएंट के दाम EUR 599.99 (लगभग 53,611 रुपये) रखे जाएंगे। इसे नेबुला ब्‍लैक और नेबुला सिल्‍वर शेड्स में लिया जा सकेगा। 
Advertisement
 

Oppo Reno 12, Reno 12 Pro Specs

Oppo Reno 12, Reno 12 Pro के ज्‍यादातर स्‍पेक्‍स लीक्‍स से सामने आए हैं। कहा जाता है कि स्‍टैंडर्ड मॉडल में 6.8 इंच का 3डी कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसे कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास का प्रोटेक्‍शन भी मिलेगा। 

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ LPDDR5 रैम और  UFS 3.1 स्‍टोरेज होगा। फोन में 50MP का Sony LYT600 मेन कैमरा सेंसर दिए जाने की उम्‍मीद है। साथ में 8MP का अल्‍ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर होगा। फ्रंट में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा। इसमें 5000mAh की बैटरी होगी, जो 80W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 
Advertisement

प्रो मॉडल में प्रोसेसर, बैटरी समान हो सकती है। कैमरा सेटअप में थोड़ा बहुत बदलाव मुमकिन है। डिस्‍प्‍ले में गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन दिया जा सकता है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • Bad
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.