Oppo Reno 12, 12 Pro, Oppo Pad 3 और Enco X3 जल्द होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo Reno 12 में Dimensity 8200 प्रोसेसर होगा, जबकि Reno 12 Pro में Dimensity 9200 Plus हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 11:00 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 में Dimensity 8200 प्रोसेसर होगा।
  • Oppo Reno 12 Pro में Dimensity 9200 Plus हो सकता है।
  • Oppo Reno 12 सीरीज में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Oppo Reno 11 में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने नवंबर 2023 में चीन में Oppo Reno 11 सीरीज को पेश किया था। अब हाल ही में आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि ब्रांड वर्तमान में चीनी बाजार के लिए Reno 12 सीरीज पर काम कर रहा है। Reno 12 लाइनअप के अलावा, ब्रांड कथित तौर पर Reno Pad 3 टैबलेट और Enco X3 TWS ईयरबड भी तैयार कर रहा है। नई लीक में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इन डिवाइसेज के लॉन्च समय-सीमा का खुलासा किया है।


Oppo Reno 12 सीरीज, Pad 3, Enco X3 लॉन्च टाइमलाइन


टिप्सटर ने खुलासा किया कि Oppp Reno 12/12 Pro, Pad 3, और Enco X3 जैसे नए प्रोडक्ट पर पहले से ही काम चल रहा है। फिलहाल मैटेरियल प्रोडक्शन ट्रायल चल रहा है। वर्तमान फैक्टरी शेड्यूल मई के आखिर से जून की शुरुआत तक इन प्रोडक्ट की रिलीज का सुझाव देता है। टिपस्टर ने इन डिवाइसेज के बारे में और कुछ नहीं बताया।


Oppo Reno 12 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Reno 12 में चारों ओर माइक्रो कर्व वाली एक OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। Reno 12 में Dimensity 8200 प्रोसेसर होगा, जबकि Reno 12 Pro में Dimensity 9200 Plus हो सकता है। दोनों फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। Reno 12 Pro में एक समान ट्रिपल कैमरा यूनिट मिल सकता है। दोनों फोन में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।


Oppo Pad 3 की खासियतें


Oppo Pad 3 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ग्लोबल मार्केट में इसे OnePlus Pad 2 के नाम से रीब्रांड किया जाएगा। वहीं ​​Enco X3 की बात करें तो अफवाहों में अभी तक TWS ईयरबड्स के बारे में कोई जानकारी नहीं आई।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  2. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  4. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  3. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  5. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  7. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  8. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  9. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  10. Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.