Oppo Reno 11F 5G हुआ 64 मेगापिक्सल कैमरा, MediaTek Dimensity 7050 SoC के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo Reno 11F 5G में 6.7 इंच की AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 फरवरी 2024 09:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 11F 5G में 6.7 इंच की AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Reno 11F 5G में 64 मेगापिक्सल OV64B प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Oppo Reno 11F 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo Reno 11F 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने Oppo Reno 11F 5G थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल Oppo Reno 11 5G और Oppo Reno 11 Pro 5G को ज्वाइन करेगा, जिन्हें जनवरी में भारत में पेश किया गया था। सीरीज के सभी स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करते हैं। ओप्पो रेनो 11F 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7050 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Oppo Reno 11F 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Reno 11F 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Oppo Reno 11F 5G के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 10,990 (लगभग 25,540 रुपये) है। यह थाईलैंड में ई-कॉमर्स साइट Lazada के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Coral Purple, Ocean Blue और Palm Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। हालांकि, अभी भारत में यह स्मार्टफोन आने की कोई जानकारी नहीं है।


Oppo Reno 11F 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo Reno 11F 5G में 6.7 इंच की AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 394ppi पिक्सेल डेंसिटी और 1,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7050 SoC के साथ आता है। इस फोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसमें रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो ओप्पो रेनो 11एफ 5जी के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल OV64B प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX355 अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX615 सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 161.1 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 7.54 मिमी और वजन 177 ग्राम है। यह धूल और छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2412x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.