Oppo Pad 3 Pro होगा Snapdragon 8 Gen 3 AE, ColorOS 15 से लैस, जानें खासियतें

Oppo जल्द ही चीनी बाजार में एक नया टैबलेट Oppo Pad 3 Pro पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Oppo जल्द ही चीनी बाजार में नया टैबलेट Oppo Pad 3 Pro पेश करने वाला है।
  • Oppo Pad 3 Pro में 16GB RAM के साथ 1TB इनबिल्ट स्टोरेज आएगी।
  • Oppo Pad 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 Accelerated एडिशन प्रोसेसर होगा।

Oppo Pad 2 में 11.61 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo जल्द ही चीनी बाजार में एक नया टैबलेट Oppo Pad 3 Pro पेश करने वाला है। हाल ही में अफवाहों से स्पेसिफिकेशंस का पता चल रहा है। डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, टैबलेट Snapdragon 8 Gen 3 Accelerated एडिशन प्रोसेसर पर बेस्ड होगा, जो इसे मार्केट में हाई परफॉर्मेंस वाले टैबलेट के बीच रखेगा।


Oppo Pad 3 Pro की खासियतें


टिपस्टर के अनुसार, इसके अलावा अफवाह है कि टैबलेट में 16GB RAM के साथ 1TB स्टोरेज आएगी जो कि इसे दमदार मल्टीटास्किंग और ज्यादा मीडिया स्टोरेज के लिए उपयुक्त बनाता है। हालांकि, ColorOS 15 सिस्टम अपडेट लॉन्च के समय उपलब्ध नहीं होगा। टिपस्टर ने खुलासा किया है कि ColorOS का यह नया वर्जन डिवाइस पर बाद में आएगा, हालांकि कोई तय टाइमलाइन प्रदान नहीं की गई है। इस महीने के आखिर तक OnePlus 12 और Oppo Find X7  सीरीज के स्मार्टफोन पर ColorOS 15 की बीटा टेस्टिंग शुरू होने वाली है।
Advertisement

पिछली लीक के अनुसार, Oppo Pad 3 Pro का डिजाइन लगभग OnePlus Pad Pro के समान बताया गया है। टैबलेट दो कलर ऑप्शन में आएगा: OnePlus Pad Pro के मौजूदा ग्रे और ग्रीन ऑप्शन से कलर पैलेट का विस्तार करते हुए ब्लू और गोल्ड आएगा। टैबलेट के साथ Oppo स्मार्ट प्रोटेक्टिव केस और ब्लैक कलर में Oppo Pencil 2 Pro स्टाइलस जैसी एक्सेसरीज भी पेश करेगा, जो प्रोफेशनल और कैजुअल दोनों यूजर्स के लिए बेहतर रहेगा।

कमेंट सेक्शन में डिजिटल चैट स्टेशन ने यह भी सुझाव दिया कि टैबलेट मार्केट में एक और टैबलेट Xiaomi Pad 7 काफी लो परफॉर्मेंस की पेशकश करेगा, भले ही इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसके अलावा डिजिटल चैट स्टेशन ने सुझाव दिया कि OnePlus Ace 5 ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 Accelerated एडिशन प्रोसेसर से भी लैस हो सकता है, जो काफी हद तक अपनी कैटेगरी में एक नया परफॉर्मेंस बेंचमार्क स्थापित कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.