Flipkart दिवाली सेल में 7000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन हुआ 15K से भी ज्यादा सस्ता

फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Bang Diwali सेल में स्मार्टफोन पर खासतौर पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 07:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K13 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Oppo K13 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo K13 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है।

Oppo K13 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Oppo

फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Bang Diwali सेल में स्मार्टफोन पर खासतौर पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आपका बजट 15,000 रुपये से कम है और आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां आज हम Oppo ने मिड रेंज 5जी स्मार्टफोन Oppo K13 5G की बात कर रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट 7000mAh की बैटरी वाले इस स्मार्टफोन पर भारी बैंक डिस्काउंट प्रदान कर रही है। यहां हम आपको Oppo K13 5G पर मिलने वाले ऑफर के साथ-साथ फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo K13 5G Offers & Price

Oppo K13 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो चुनिंदा बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 16,650 रुपये की बचत हो सकती है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल पर अतिरिक्त 3,000 रुपये भी बचत होगी। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।


Oppo K13 5G Features & Specifications

Oppo K13 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलरओएस 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। 

कैमरा सेटअप के मामले में K13 5G के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.21 मिमी, चौड़ाई 76.13 मिमी, मोटाई 8.45 मिमी और वजन 208 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल 4जी VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।

Advertisement

Oppo K13 5G की कीमत कितनी है?

Oppo K13 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये में मिल रहा है।

Oppo K13 5G का कैमरा कैसा है?

Oppo K13 5G के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। वहीं f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Advertisement

Oppo K13 5G की बैटरी कैसी है?

Oppo K13 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Oppo K13 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Oppo K13 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 4

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.