4.5 डिस्प्ले वाला डुअल सिम स्मार्टफोन Oppo Joy 3 लॉन्च, कीमत 7,990 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 16 जुलाई 2015 18:30 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने बजट स्मार्टफोन जॉय 3 (Joy 3) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 7,990 रुपये है। हैंडसेट की पहली झलक पिछले महीने ही देखने को मिली थी, जब इसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। लॉन्च के दौरान कंपनी ने यह जानकारी भी दी कि इस हैंडसेट को अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

ओप्पो जॉय 3 (Oppo Joy 3) एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, इसके ऊपर कंपनी के Color OS 2.0 UI का इस्तेमाल किया गया है। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय (Micro-SIM) बजट स्मार्टफोन है। हैंडसेट में 4.5 इंच का FWVGA (480x854 pixel) IPS डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 217ppi। हैंडसेट में 1.3GHz quad-core MediaTek MT6582M प्रोसेसर है और साथ में 1GB का रैम (RAM)। ग्राफिक्स के लिए Mali-400MP2 GPU प्रोसेसर के साथ इंटिग्रेटेड है।
Advertisement

f/2.4 एपरचर वाले 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ Oppo Joy 3 में वीडियो चैटिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है। कंपनी का दावा है कि इस हैंडसेट में स्क्रीन-ऑफ गेस्चर्स फीचर भी है, जैसे कि डिस्प्ले पर दो बार टैप करके डिवाइस एक्टिव करना, दो ऊंगलियों से ऊपर या नीचे स्लाइड करके म्यूजिक प्ले व पाउज करना और स्क्रीन पर एक सर्किल बना कर डिवाइस के कैमरे को एक्सेस करना। फोन में डबल एक्सपोजर फीचर भी दिया गया है जिसका इस्तेमाल दो तस्वीरों को ओवरलैप करने, Beautify, Audio Photo, Pure Image 2.0+ और silver frame design के लिए किया जा सकता है। फोन 4जीबी की बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।



कनेक्टिविटी की बात करें, तो Oppo Joy 3 में 3जी, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS, माइक्रो-यूएसबी, USB-OTG और ब्लूटूथ का सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में 2000mAh की रीमूवेबल Li-Po बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। 132.8x66.6x8.9mm डाइमेंशन वाले इस हैंडसेट का वजन 135 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.