Oppo Find X9s होगा 7000mAh बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Oppo अगले साल Oppo Find X9s को लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन Find X सीरीज का सबसे ज्यादा किफायती वर्जन हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2025 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9s में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500+ प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Oppo Find X9s के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Oppo Find X9s में कम से कम 7000mAh की बैटरी होगी।

Oppo Find X8 में 6.59 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo अगले साल Oppo Find X9s को लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन Find X सीरीज का सबसे ज्यादा किफायती मॉडल है। इसके अलावा Find X9, Find X9 Pro और Find X9 Ultra मॉडल भी शामिल होंगे। एक टिप्सटर ने कथित Oppo Find X9s के कुछ फीचर्स का खुलासा किया है, जिसमें डिस्प्ले, कैमरा, सिक्योरिटी और बैटरी डिटेल्स का पता चला है। इस स्मार्टफोन में छोटे साइज में बड़ी बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट का ओवरक्लॉक्ड वर्जन हो सकता है। आइए Oppo Find X9s के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Find X9s Features (Expected)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक वीबो पोस्ट में खुलासा किया कि Oppo Find X9s अगले साल यानी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस फोन में एक कॉम्पैक्ट 6.3 इंच की 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले होगी। जिसके राउंड कॉर्नर और सिममेट्रिकल बेजेल होंगे। सिक्योरिटी के लिए इसमें एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X9s के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा।

Advertisement

टिप्सटर के अनुसार, Oppo Find X9s में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500+ प्रोसेसर मिल सकता है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह लेटेस्ट फ्लैगशिप लेवल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिप का ओवरक्लॉक्ड वर्जन होगा। इसी टिप्स्टर की पहले आई एक वीबो पोस्ट से पता चला था कि Find X9s में कम से कम 7000mAh की बैटरी होगी। स्मार्टफोन में वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। लीक में यह भी बताया गया है कि आगामी Oppo Find X9 Ultra में 7000mAh से बड़ी लेकिन 8,000mAh से छोटी बैटरी हो सकती है।

आपको बता दें कि Oppo ने घोषणा की है कि उसकी फ्लैगशिप Oppo Find X9 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होगी। Oppo Find X9 टाइटेनियम ग्रे और स्पेस ब्लैक कलर में आएगा, जबकि Oppo Find X9 Pro सिल्क व्हाइट और टाइटेनियम चारकोल कलर में उपलब्ध होगा। 28 अक्टूबर को बार्सिलोना में ग्लोबल स्तर पर पेश होने वाले इन स्मार्टफोन्स को इसी हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में ये स्मार्टफोन 18 नवंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Find X9s, Oppo Find X9s Features, Oppo

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.