Oppo Find X8 Mini में मिलेगा iPhone जैसे एक एक्स्ट्रा बटन, 6.3-इंच डिस्प्ले वाला फोन मार्च में होगा लॉन्च!

Find X8 Mini को Find X8 Ultra के साथ मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर का एक अन्य पोस्ट बताता है कि Find X8 Mini में 6.3-इंच LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2025 22:05 IST
ख़ास बातें
  • Find X8 Mini को Find X8 Ultra के साथ मार्च में लॉन्च किया जा सकता है
  • Find X8 Mini में 6.3-इंच LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है
  • अलर्ट स्लाइडर के बजाय अपकमिंग फोन में बिल्कुल नया बटन मिल सकता है

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X8 Ultra के साथ एक कॉन्पैक्ट मॉडल, Find X8 Mini के लॉन्च की पूरी संभावना है। पिछले कुछ महीनों से मिनी वेरिएंट लीक्स में बना हुआ है। माना जा रहा है कि इसमें छोटा, लेकिन एडवांस डिस्प्ले पैनल मिलेगा। इसके अलावा, फोन कुछ प्रभावित करने वाले स्पेसिफिकेशन्स से लैस हो सकता है। लेटेस्ट लीक भी कुछ इसी ओर इशारा देता है, जिसके मुताबिक, Oppo Find X8 Mini में एक बिल्कुल नया रीमैप फंक्शनैलिटी से लैस एक्स्ट्रा बटन मिलेगा, जिसे फोन के फ्रेम में फिट किया जाएगा। इसके अलावा, फोन 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा से भी लैस हो सकता है। लीक इसके डिस्प्ले की जानकारी भी देता है।

पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने एक पोस्ट में दावा किया है कि कंपनी अलर्ट स्लाइडर के बजाय अपकमिंग कॉम्पैक्ट फोन में एक पूरी तरह से नया बटन दे सकती है। यह Apple के नए iPhones में मौजूद एक्शन बटन के समान हो सकता है, लेकिन इसमें रीमैप होने की क्षमता शामिल होगी। यह भी दावा किया गया है कि Mini मॉडल होने के बाद भी इसमें फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स होंगे।

Find X8 Mini को Find X8 Ultra के साथ मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर का एक अन्य पोस्ट बताता है कि Find X8 Mini में 6.3-इंच LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। यह बेहद पतले बेजल्स के साथ आएगा। वहीं, रियर में एक 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा स्लिम पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर भी मिल सकता है।

इसके अलावा, इसमें शॉर्ट फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। फोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है और इसमें एक तीन स्टेज वाला अलर्ट बटन मिलेगा, जो अलर्ट स्लाइडर की जगह लेगा। बता दें कि Oppo ने अभी तक Find X8 Mini के मॉनिकर या इसके स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी प्रकार की जानकारी जारी नहीं की है।

अफवाह यह भी है कि Find X8 Mini में कैमरा परफॉर्मेंस पर फोकस किया जाएगा। जबकि Find X8 में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-700 सेंसर दिया गया है, X8 Mini में सोनी की प्रीमियम IMX9 सीरीज का एक प्राइमरी सेंसर मिल सकता है, जो फोटो क्वालिटी को बेहतर कर सकता है। इसके अलावा, इसमें मेटल फ्रेम और ग्लास रियर पैनल शामिल हो सकता है। पिछली रिपोर्ट्स से पता चला था कि Find X8 Mini में कॉम्पैक्ट फॉर्म के बावजूद एक बड़ी 5,600mAh की बैटरी मिलेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Note 60 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. BYD ने बड़ी बैटरी के साथ पेश की Atto 3 Evo, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Note 60 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
  3. 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
  4. Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?
  5. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
  6. Huawei Mate 80 Pro में मिलेगा डुअल स्पेस रिंग डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Nothing Phone (4a) में होगी 12GB रैम, Snapdragon 7s Gen 4 चिप! गीकबेंच में खुलासा
  9. Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!
  10. 7000mAh बैटरी वाला Motorola फोन Rs 7500 तक सस्ता मिल रहा, जानें बेस्ट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.