दुनिया के पहले 5.5G स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, Oppo के इस फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी मिलती है

Find X7 Ultra Satellite Edition में अन्य Find X7 मॉडल्स के समान सैटालइट कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिसके जरिए यूजर्स नेटवर्क ना होने पर सैटेलाइट के जरिए कॉल या SMS कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2024 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X7 Ultra Satellite Edition की सेल आज से चीन में शुरू
  • इस स्मार्टफोन के 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 युआन है
  • इसमें सैटेलाइट के जरिए बिना नेटवर्क वाले क्षेत्र में कॉलिंग संभव है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने हाल ही में चीन में Oppo Find X7 सीरीज को लॉन्च किया था, जिनकी सबसे बड़ी खासियत सैटेलाइट कनेक्टिविटी है। सीरीज में एक सैटेलाइट एडिशन (Oppo Find X7 Ultra Satellite Edition) भी शामिल है, जिसकी सेल अब चीन में शुरू हो चुकी है। इस वेरिएंट के जरिए यूजर्स कॉल और मैसेज के लिए सैटेलाइट से जुड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, पहला स्मार्टफोन है, जो 5.5G नेटवर्क कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। ओप्पो ने यह भी कहा है कि कंपनी इसके साथ ही Vivo X100 सीरीज, Vivo X Fold 3 सीरीज के साथ कुछ iQoo स्मार्टफोन पर OTA अपडेट के जरिए 5.5G कनेक्टिविटी सपोर्ट जोड़ने वाली है।

Oppo Find X7 Ultra Satellite Edition को चीन में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी कीमत घरेलू मार्केट में 7,499 युआन (लगभग 86,500 रुपये) है, जिसमें एकमात्र 16GB रैम और 1TB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलती है। फोन ओप्पो के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे तीन रंगों - ओशन ब्लू, सेपिया ब्राउन और टेलर्ड ब्लैक में पेश किया गया है।
Advertisement

Oppo Find X7 Ultra Satellite Edition की सबसे बड़ी खासियतों में से एक यह है कि फोन दुनिया का पहला 5.5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला मॉडल है। बता दें कि चाइना मोबाइल (China Mobile) ने हाल ही में 5.5G के व्यावसायिक लॉन्च की घोषणा की थी। इसके बाद, Oppo ने अपने Find X7 सीरीज स्मार्टफोन में 5.5G लाने की योजना का खुलासा किया। 5.5G नेटवर्क मौजूदा 5G नेटवर्क की तुलना में बेहतर डेटा स्पीड प्रदान करते हैं। वायरलेस तकनीक की नई जनरेशन मौजूदा 5G नेटवर्क में अपग्रेड लाती है और तेज डाउनलोड स्पीड सुनिश्चित करती है।

Find X7 Ultra Satellite Edition में अन्य Find X7 मॉडल्स के समान सैटालइट कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिसके जरिए यूजर्स नेटवर्क ना होने पर सैटेलाइट के जरिए कॉल या SMS कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करता है कि यूजर्स उन क्षेत्रों में भी जुड़े रहें जहां सेलुलर नेटवर्क भरोसेमंद नहीं हैं।
Advertisement

इसके अलावा, Find X7 Ultra Satellite Edition के अन्य फीचर्स Find X7 Ultra के समान ही हैं। फोन 6.82-इंच AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 1-इंच के बड़े सेंसर और f/1.8 अपर्चर वाले 50MP मेन रियर वाइड-एंगल कैमरा से लैस आता है। इसमें 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique stand-out design
  • Vibrant 120Hz display
  • Excellent performance
  • Very flexible camera system
  • Good for portrait photography
  • Great battery life with fast charging
  • Bad
  • Still new to Generative AI features
  • Several Google integrations missing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3168x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Find X7 Ultra Satellite Edition
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.