Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स

Oppo Find X10 Pro Max में 7,150mAh की बैटरी लगी है। साथ में कंपनी ने 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2026 09:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन LTPO AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है।
  • यह 200 मेगापिक्सल के 3 कैमरा से लैस किया गया है।
  • फोन 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

धूल और पानी से बचाव के लिए Oppo Find X10 Pro Max फोन में IP69 रेटिंग दी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल्स उतारे हैं जिसमें Oppo Find X10 Pro और Oppo Find X10 Pro Max को पेश किया गया है। Oppo Find X10 Pro Max सीरीज का हाई-एंड मॉडल है जिसमें कई धांसू फीचर्स परोसे गए हैं। फोन LTPO AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में कैमरा एक बड़ा आकर्षण है क्योंकि यह 200 मेगापिक्सल के 3 कैमरा से लैस किया गया है। इसके अलावा बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग भी है। आइए जानते हैं Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में पूरे डिटेल्स। 

Oppo Find X10 Pro Max Price

Oppo Find X10 Pro Max के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत 12GB रैम, 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए €1,800 (1,91,000 रुपये) है। फोन को कंपनी की ग्लोबल अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसे Titanium Gray, Luna White जैसे कलर्स में खरीदा जा सकेगा।  

Advertisement

Oppo Find X10 Pro Max Specifications

Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि एक LTPO AMOLED पैनल है। इसमें 1,272 x 2,772 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह 3400 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में 2nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB की रैम, और 1TB तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। 

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 200MP के तीन कैमरा रियर में मौजूद हैं। मेन कैमरा 200MP Samsung ISOCELL HP2 सेंसर से लैस है। साथ में अल्ट्रावाइड के तौर पर Samsung ISOCELL HP5 सेंसर लगा हुआ है। तीसरे कैमरा के तौर पर फोन में 200MP टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस भी है। इसमें 3.0x ऑप्टिकल जूम दिया गया है। फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिल जाता है। फोन 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, और 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। 

Advertisement

Oppo Find X10 Pro Max में 7,150mAh की बैटरी लगी है। साथ में कंपनी ने 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह फोन 50W वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP69 रेटिंग दी गई है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9600 Pro

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

8,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 17

रिज़ॉल्यूशन

1272x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.