Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द, मिलेगी 16GB रैम, 6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग!

दोनों ही डिस्प्ले में फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जनवरी 2026 18:02 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 8.12 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले आ सकता है।
  • Oppo Find N6 फोन 6000mAh बैटरी से लैस हो सकता है।
  • इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

Oppo Find N5 का सक्सेसर बनकर यह फोन आने वाला है।

Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल मार्केट में भी पेश करने की तैयारी में है। फोन को मिल रहे विभिन्न सर्टिफिकेशंस इसका इशारा देते हैं। Oppo Find N5 का सक्सेसर बनकर यह फोन आने वाला है। फोल्डेबल के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। फोन में OLED डिस्प्ले आने की अफवाह है। यह 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं Oppo Find N6 कैसे हो सकता है खास। 

Oppo Find N6 फोन को लॉन्च से पहले विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है। फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है।  फोन को हाल ही में UAE के TDRA सर्टिफिकेशन में देखा (via) गया है। इससे पहले फोन को TUV सर्टिफिकेशन और IMDA सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। IMDA लिस्टिंग बताती है कि फोन में ई-सिम का सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन की TUV सर्टिफिकेशन में पता चलता है कि इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। कयास है कि फोन इस साल की पहली तिमाही में दस्तक दे सकता है। यानी कि फरवरी के अंत या मार्च के मध्य तक कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। 

Advertisement

Oppo Find N6 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो हालिया लीक्स में कई अहम फीचर्स का दावा किया गया है। फोन में 8.12 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले होगा। यह LTPO OLED डिस्प्ले होगा जिसमें 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कवर डिस्प्ले 6.62 इंच का हो सकता है। दोनों ही डिस्प्ले में फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। रियर कैमरा के लिए कहा गया है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस देखने को मिल सकता है। 

Oppo Find N6 फोन 6000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। फोन में 16GB तक रैम मिल सकती है। इसमें 1TB तक की स्टोरेज आ सकती है। सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर भी दिया जा सकता है। यह AI स्टाइलस सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन का वजन 225 ग्राम के करीब हो सकता है। कलर शेड्स में Original Titanium, Deep Black, और Golden Orange दिया जा सकता है। फोन का मुकाबला Honor Magic V6 से होगा। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.12 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2.2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2480x2248 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.