Oppo Find N5 अगले 2 हफ्तों में होगा लॉन्च! दुनिया के सबसे पतले फोल्डेबल फोन का टीजर वीडियो आउट

Oppo पहले पुष्टि कर चुकी है कि लॉन्च के समय यह दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन होगा, जो उपाधी वर्तमान में Honor Magic V3 के पास है, जो अनफोल्ड होने पर 4.4mm और फोल्ड होने पर 9.4mm होता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 20:11 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N5 को चीन में अगले दो हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा
  • Oppo ने एक वीडियो भी शेयर किया, जो Find N5 के पतले डिजाइन को टीज करता है
  • इसके Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होने की खबर है

Photo Credit: Oppo

Oppo Find स्मार्टफोन सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर ने हाल ही में पुष्टि की थी कि Oppo Find N5 एक व्हाइट कलर वर्जन में आएगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि फोन को एक ब्लैक कलर ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी पुष्टि की गई थी कि इस फोल्डेबल फोन के साथ Oppo Watch X2 को भी लॉन्च किया जाएगा। अब, समान प्रोडक्ट मैनेजर ने एक अन्य पोस्ट के जरिए कंफर्म किया है कि Find N5 को दो हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा। Oppo पिछले कुछ महीनों से अपकमिंग फोल्डेबल फोन को उसके पतले डिजाइन के लिए टीज कर रही है। ऐसा कहा गया है कि Find N5 पिछले Find N3 की तुलना में अधिक पतला होगा।

वीबो पर Zhou Yibao का लेटेस्ट पोस्ट कहता है कि Oppo Find N5 को चीन में अगले दो हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा, जिसका मतलब है कि फोन 19 या 20 फरवरी के आसपास लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसकी सटीक लॉन्च डेट के आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद है। Oppo ने एक अन्य पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया, जो Find N5 के पतले डिजाइन को टीज करता है। इसमें दिखाया गया है कि Find N5 अपने पिछले जनरेशन के मॉडल, Find N3 की तुलना में और अधिक पतला होगा। 
Advertisement

बता दें, Oppo N3 की मोटाई अनफोल्ड होने पर 5.8mm होती है। कंपनी पहले पुष्टि कर चुकी है कि लॉन्च के समय यह दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन होगा, जो उपाधी वर्तमान में Honor Magic V3 के पास है, जो अनफोल्ड होने पर 4.4mm और फोल्ड होने पर 9.4mm होता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अपकमिंग Oppo फोल्डेबल फोन 4.4mm से पतला होगा।

इससे पहले लीक हुई तस्वीरों ने दिखाया है कि पिछली जनरेशन की तुलना में अपकमिंग फोल्डेबल फोन के कैमरा बंप को भी कम किया गया है, जो इसके और अधिक पतला होने का आभास कराएगा। 
Advertisement

झोउ ने हाल ही में पुष्टि की थी कि Oppo Find N5 एक व्हाइट कलर वर्जन में आएगा। झोउ ने यह भी साफ किया कि Find N5 फोन Oppo Watch X2 के साथ लॉन्च होगा। इसके Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होने की खबर है। Oppo Find N5 में 5,700mAh की बड़ी बैटरी मिलने की अफवाह है, जो कि Find N3 में दी गई 4,805mAh बैटरी की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा, जबकि इसे दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन भी बताया जा रहा है। वहीं, इसका वजन 239 ग्राम बताया गया है। फोन 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Find N5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है, जिसमें जूम शूट के लिए पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.