Oppo Find N5 फोन में होगा 8.12 इंच बड़ा डिस्प्ले, लॉन्च से पहले कंपनी ने किया खुलासा

कहा गया है कि इसमें TUV Rheinland Crease Free सर्टिफिकेशन मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2025 14:32 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 8.12 इंच का डिस्प्ले कंपनी ने कंफर्म कर दिया है।
  • यह डिस्प्ले TUV Rheinland Crease फ्री सर्टिफिकेशन के साथ आएगा।
  • अनफोल्ड करने पर फोन की मोटाई केवल 4.2mm होगी।

Photo Credit: Oppo

Oppo का फोल्डेबल फोन Oppo Find N5 लॉन्च के कगार पर है। कंपनी ने इस फोन को एक बार फिर से टीज किया है। नए टीजर में फोन के डिस्प्ले के बारे में काफी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। फोन में कंपनी 8.12 इंच का डिस्प्ले देने जा रही है। यह इस फोन का भीतरी डिस्प्ले होगा। इसी के साथ कहा गया है कि इसमें TUV Rheinland Crease सर्टिफिकेशन मिलेगा। फोन बेहद पतला होगा। अनफोल्डेड स्थिति में यह केवल 4.2mm का बताया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में अन्य डिटेल। 

Oppo Find N5 के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले कंपनी ने टीज कर दिए हैं। लेटेस्ट टीजर जारी करते हुए फोन में 8.12 इंच का डिस्प्ले कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। यह इंटरनल डिस्प्ले साइज बताया गया है। यह डिस्प्ले TUV Rheinland Crease फ्री सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। यानी इसमें क्रीज न के बराबर रहेंगी। फोल्डेबल होते हुए भी फोन अल्ट्रा स्लिम है। अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई केवल 4.2mm होगी। ओप्पो के Find N5 में 4th जेनरेशन वॉटर ड्रॉप स्क्रीन स्ट्रक्चर दिया गया है। इसमें UTG ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। 

पतला होने के बावजूद फोन की बिल्ड क्वालिटी बेहतरीन होने का दावा किया जा रहा है। इसमें नया 3D प्रिंटेड टाइटेनियम हिंज मकेनिज्म दिया गया है और साथ ही मल्टीपल IP रेटिंग इसमें देखने को मिलेगी जिसमें IPX6, IPX8, और IPX9 रेटिंग शामिल होगी। फोन के बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसमें 5600mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। 

फोन में मेन कैमरा 50MP का होगा। सेटअप में ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite का 7-कोर वेरिएंट दिया जा सकता है। फोन के लॉन्च की डेट 20 फरवरी बताई गई है। इस फोन के साथ में कंपनी Oppo Watch X2 को भी लॉन्च करेगी। ओप्पो के Find N5 को लेकर मार्केट में काफी हलचल है, देखने वाली बात होगी कि कंपनी फोन में और क्या खास लेकर आती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
#ताज़ा ख़बरें
  1. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
  2. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
  3. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  4. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  5. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  6. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  7. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  8. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  9. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  10. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.