Oppo F9 Pro में चार्जिंग के लिए होगी यह खास तकनीक

Oppo F9 और Oppo F9 Pro हैंडसेट को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। हालांकि, ओप्पो ने फिलहाल भारत में ओप्पो एफ9 प्रो को लॉन्च करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 जुलाई 2018 17:44 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F9 Pro लाल रंग में आएगा
  • Oppo F9 Pro के अलावा कंपनी Oppo F9 को भी लॉन्च करेगी
  • Oppo F9 को भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं
Oppo F9 और Oppo F9 Pro हैंडसेट को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। हालांकि, ओप्पो ने फिलहाल भारत में ओप्पो एफ9 प्रो को लॉन्च करने की जानकारी दी है। अब इसका एक नया टीज़र ज़ारी किया गया है। इससे हैंडसेट की अहम खासियतों का खुलासा हुआ है और फोन के डिज़ाइन के बारे में पता चला है। चीनी कंपनी ने पुष्टि की है कि Oppo F9 Pro स्मार्टफोन VOOC फ्लैश चार्जिंग के साथ आएगा। इस तकनीक की मदद से फोन मात्र 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का टॉक टाइम देगा।

कंपनी ने इस टीज़र को ओप्पो इंडिया की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर ज़ारी किया गया है। Oppo F9 Pro के लॉन्च की तारीख को लेकर सस्पेंस बरकरार है, साथ में ओप्पो एफ9 को भारत लाए जाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। लेटेस्ट टीज़र में Oppo F9 Pro के फ्रंट और रियर की झलक मिली है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह हैंडसेट Essential Phone जैसे नॉच के साथ आएगा। निचले हिस्से पर अब भी बेज़ल है। नेविगेशन बटन ऑनस्क्रीन रहेंगे। यह तो तय हो गया है कि Oppo F9 Pro लाल रंग में आएगा और पिछले हिस्से पर हॉरीज़ॉन्टल पोजीशन में डुअल कैमरा सेटअप होगा।

बता दें कि VOOC फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला एक मात्र स्मार्टफोन Oppo Find X Automobili Lamborghini Edition है जिसे जून में लॉन्च किया गया था। VOOC फ्लैश चार्ज टेक को करीब दो साल पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। इसकी मदद से 3400 एमएएच की बैटरी मात्र 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

Oppo F9 Pro की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन किस दिन लॉन्च होगा? इस सवाल का जवाब अब भी नहीं मिल पाया है। फिलहाल, टीज़र के सहारे माहौल बनाने की कोशिश ज़ारी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , oppo, Oppo F9 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.