Oppo F9 Pro 21 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

Oppo F9 Pro 21 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन VOOC फ्लैश चार्ज के साथ आएगा। इस तकनीक की मदद से फोन मात्र 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का टॉक टाइम देगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 अगस्त 2018 15:24 IST
ख़ास बातें
  • VOOC फ्लैश चार्ज के साथ आएगा Oppo F9 Pro
  • प्री-ऑर्डर करने पर मिलेगा 10,000 एमएएच का पावर बैंक
  • तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा ओप्पो एफ9 प्रो
Oppo F9 Pro 21 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। हालिया टीजर से लॉन्च डेट का पता चला है। ओप्पो की वियतनामी वेबसाइट पर Oppo F9 Pro स्पेसिफिकेशन और कीमत को लिस्ट किया गया है। Oppo पिछले कुछ दिनों से भारत में Oppo F9 Pro लॉन्च करने के लिए टीज़र ज़ारी करती रही है। 15 से 24 अगस्त तक वियतनाम में Oppo F9 Pro की प्री-बुकिंग जारी रहेगी। प्री-ऑर्डर करने पर 10,000 एमएएच का पावर बैंक मिलेगा। 15 अगस्त को वियतनाम में लॉन्च होने वाला Oppo F9 भारत में Oppo F9 Pro के नाम से आएगा।

यह स्मार्टफोन VOOC फ्लैश चार्ज के साथ आएगा। इस तकनीक की मदद से फोन मात्र 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का टॉक टाइम देगा। ओप्पो एफ 9 प्रो तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। ओप्पो की वियतनामी वेबसाइट के मुताबिक, Oppo F9 की कीमत 7,990,000 वियतनामी डॉलर (करीब 23,500 रुपये) होगी। भारत में ओप्पो का यह हैंडसेट किस दाम पर बेचा जाएगा फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इसे सनराइज़ रेड, ट्वाइलाइट ब्लू और स्टारी पर्पल रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 

Oppo F9 Pro के स्पेसिफिकेशन

वियतनामी वेबसाइट ने ओप्पो एफ 9 या ओप्पो एफ 9 प्रो के स्पेसिफिकेशन कंर्फम कर दिए हैं। दो सिम स्लॉट वाला ओप्पो का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एआरएम माली जी2 एमपी3 जीपीयू दिया जाएगा। रैम और स्टोरेज पर आधारित Oppo F9 के दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है। भारत में 6 जीबी रैम वेरिएंट को लाए जाने की उम्मीद है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo F9 Pro में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच होगा। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन के दाहिने तरफ पावर बटन और बायीं तरफ आवाज बढ़ाने और कम करने के बटन मिलेगा। ओप्पो एफ 9 प्रो के निचले हिस्से पर चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा।
Advertisement

फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.85 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/1.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F9 में 3500 एमएएच की बैटरी होगी वूक फ्लैश चार्जिंग के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.