Oppo F9 Pro को 3,915 रुपये में खरीदने का मौका, जानें पूरा ऑफर

Airtel ने घोषणा की है कि वह अपने ऑनलाइन स्टोर पर Oppo F9 Pro को बेच रही है। एयरटेल ऑफर के तहत ओप्पो एफ9 प्रो Airtel.in पर 3,915 रुपये की डाउन पेमेंट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 7 सितंबर 2018 10:44 IST
ख़ास बातें
  • Airtel.in पर उपलब्ध है Oppo F9 Pro
  • 3,915 रुपये की डाउन पेमेंट पर उपलब्ध है ओप्पो एफ9 प्रो
  • 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Oppo F9 Pro
टेलीकॉम कंपनी Airtel ने घोषणा की है कि वह अपने ऑनलाइन स्टोर पर Oppo F9 Pro को बेच रही है। एयरटेल ओप्पो एफ9 प्रो पर एक कमाल का ऑफर लेकर आई है। गौरतलब है कि पिछले महीने भारत में Oppo F9 Pro को लॉन्च किया गया है। पिछले सप्ताह ओप्पो एफ 9 प्रो की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, Amazon India और Paytm Mall समेत कई ऑफलाइन स्टोर पर हुई। Oppo का यह हैंडसेट 3,915 रुपये के डाउन पेमेंट पर आसानी से उपलब्ध है। अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 12 महीने तक एयरेटल के पोस्टपेड प्लान को भी सब्सक्राइब करना होगा। आइए आपको विस्तार से बताते हैं ऑफर के बारे में।

Oppo F9 Pro की भारत में कीमत 23,990 रुपये है। एयरटेल ऑफर के तहत यह Airtel.in पर 3,915 रुपये की डाउन पेमेंट पर उपलब्ध है। आपको प्रति माह 2,099 रुपये (एयरटेल प्लान x 12 महीने) का भुगतान करना होगा। 2,099 रुपये की मंथली इंस्टॉलमेंट के साथ आपको 50 जीबी डेटा प्रति माह, फ्री एयरटेल टीवी सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल और एसटीडी), फ्री नेशनल रोमिंग भी मिलेगी। एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर पर आप Oppo F9 Pro को सनराइज रेड और ट्विलाइट ब्लू दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अन्य रिटेल पार्टनर पर हैंडसेट स्टारी पर्पल कलर में भी उपलब्ध है। Airtel 26,200 रुपये से ऊपर के हैंडसेट पर हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन देता है। तो इस हिसाब से Oppo F9 Pro इस ऑफर का हिस्सा नहीं है। गौर करने वाली बात यह है कि Airtel Oppo F9 ऑफर केवल पोस्टपेड यूजर के लिए है। प्रीपेड ग्राहक नई पोस्टपेड सिम खरीद कर या अपने मौजूदा प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड में शिफ्ट करने के बाद इस ऑफर का लाभ उठा पाएंगे।
Advertisement

Airtel ऑनलाइन स्टोर से हैंडसेट को खरीदने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर ओप्पो एफ9 प्रो पर क्लिक करें। आपको सबसे पहले लोन अप्रूवल के लिए अपनी योग्यता को चेक करना होगा। योग्यता चेक करने के बाद डाउन पेमेंट करें, एयरटेल आपके पते पर स्मार्टफोन को डिलीवर कर देगा। स्मार्टफोन में एयरेटल पोस्टपेड सिम एक्टिवेट होते ही प्लान अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा। बता दें किओप्पो एफ9 प्रो के अलावा Airtel.in पर Samsung Galaxy Note 9, Galaxy S9, Galaxy S9+, Galaxy S8, Galaxy S8+, Pixel 2, Pixel 2 XL, Galaxy Note 8, Apple iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus जैसे कई प्रीमियम स्मार्टफोन भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
 

Oppo F9 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले Oppo F9 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (2340x1080 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।
Advertisement

फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F9 में 3500 एमएएच की बैटरी होगी वूक फ्लैश चार्जिंग के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 169 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Sharp screen with subtle notch
  • ColorOS is packed with features
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Below-average performance
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  2. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  3. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  4. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  5. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  6. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  8. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.