Oppo ने भारत में नया फोन Oppo F35 Pro 5G पेश कर दिया है।
Oppo F35 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Photo Credit: Oppo
Oppo ने भारतीय बाजार के अंदर F35 सीरीज में नया फोन Oppo F35 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा शामिल किया है। यह फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में लंबे समय तक चल सकती है। Oppo F35 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo F35 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹45,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹54,999 है। इस फोन की बिक्री Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और अन्य रिटेल साइट्स पर शुरू होगी। यह फोन ट्वीलाइट ब्राउन, वेव ब्लू और सनराइज ऑरेंज कलर में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत 10% बैंक डिस्काउंट, 9 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ, 10% तक एक्सचेंज बोनस और 1 साल तक फ्री एक्सटेंड वारंटी शामिल है।
Oppo F35 Pro 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर को शामिल किया है। F35 Pro 5G में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी आती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर चलता है। इस फोन में IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 7, 5जी, जीपीएस, ड्यूल सिम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट आता है।
F35 Pro 5G के रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट से लैस है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 16.26 सेमी, चौड़ाई 7.76 सेमी, मोटाई 0.84 सेमी और वजन 210 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी