Oppo F33 सीरीज होगी अप्रैल में लॉन्च, कीमत का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Oppo कथित तौर पर Oppo F33 और Oppo F33 Pro पर काम कर रहा है, जिन्हें जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 13:11 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F31 Pro, Oppo F31 में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Oppo F31 Pro, Oppo F31 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo F31 Pro, Oppo F31 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Oppo F31 में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर Oppo F33 और Oppo F33 Pro पर काम कर रहा है, जिन्हें जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लीक में आगामी ओप्पो फोन के लॉन्च की अनुमानित तारीख के बारे में खुलासा हो गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है। आगामी F-सीरीज स्मार्टफोन की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होने की उम्मीद है।  भारत में आने के बाद Motorola Edge 70, Redmi Note 15 Pro और Nothing Phone (4a) से टक्कर हो सकती है। यहां हम आपको Oppo F33 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo F33 सीरीज कब होगी लॉन्च

Advertisement

91 मोबाइल्स की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि Oppo F33 और Oppo F33 Pro इस साल अप्रैल के तीसरे हफ्ते में भारत में लॉन्च होंगे। आगामी स्मार्टफोन मौजूदा Oppo F31 सीरीज की तुलना में ज्यादा बैटरी लाइफ और ड्यूराबिलिटी प्रदान करेंगे। Oppo F31 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 + IP68 + IP66 रेटिंग से लैस हैं।

Oppo F33 Series Price

Oppo F33 सीरीज की कीमत 25,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। आपको बता दें कि भारत में Oppo F31 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, वहीं Oppo F31 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।

Advertisement

Oppo F31 Pro, Oppo F31 Specifications

Oppo F31 Pro, Oppo F31 में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल-HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इन स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। Oppo F31 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और F31 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। F31 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर है, जबकि Oppo F31 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  3. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  4. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  5. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  7. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  8. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  10. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.