Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Oppo ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Oppo F33 5G लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर सेल शुरू होने के बाद Realme 16 5G और Vivo V60e से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 08:06 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F33 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 MAX प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Realme 16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर मिलता है।
  • Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है।

Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e

Photo Credit: Oppo/Realme/Vivo

Oppo ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Oppo F33 5G लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर सेल शुरू होने के बाद Realme 16 5G और Vivo V60e से हो रही है। Oppo F33 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 MAX प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme 16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। जबकि Vivo V60e मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Oppo F33 5G, Realme 16 5G और Vivo V60e के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e

कीमत और स्टोरेज
Oppo F33 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, वहीं 8GB/128GB वेरिएंट 34,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट 37,999 रुपये है। जबकि Realme 16 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। वहीं Vivo V60e के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Oppo F33 5G में 6.57 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। जबकि Realme 16 5G में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo V60e में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Oppo F33 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 MAX प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि Realme 16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। वहीं Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo F33 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। जबकि Realme 16 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। वहीं Vivo V60e एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है।

कैमरा सेटअप
Oppo F33 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Realme 16 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Vivo V60e के रियर में f/1.88 अपर्चर,OIS सपोर्ट और 30x जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Oppo F33 5G में Oppo F33 5G में 5जी, ड्यूल सिम, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Realme 16 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, 4G LTE, जीपीएस, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। वहीं Vivo V60e में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट आता है।

बैटरी बैकअप
Oppo F33 5G को 7000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  2. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  3. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  4. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  5. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  6. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  9. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
  2. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  3. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  4. Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  5. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  6. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  7. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  8. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  9. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  10. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.