Oppo F3 Plus स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की ख़बर, जानें नई कीमत

ओप्पो ने भारत में मार्च में अपना सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन एफ3 प्लस लॉन्च किया था। लॉन्च के समय ओप्पो एफ3 प्लस की कीमत 30,990 रुपये थी। अब ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन 3,000 रुपये की कटौती के साथ 27,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस कटौती की जानकारी दी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 जून 2017 17:41 IST
ओप्पो ने भारत में मार्च में अपना सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन एफ3 प्लस लॉन्च किया था। लॉन्च के समय Oppo F3 Plus की कीमत 30,990 रुपये थी। अब ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन 3,000 रुपये की कटौती के साथ 27,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस कटौती की जानकारी दी। हालांकि, अभी यह कटौती कंपनी की तरफ़ से आधिकारिक तौर पर है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। Oppo F3 Plus  ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है।

ओप्पो एफ3 प्लस की अहम ख़ासियत
ओप्पो एफ3 प्लस की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल 1/3.1 इंच सेंसर जबकि दूसरा 8 मेगापिक्सल सेंसर है। पहले सेंसर में 76.4 डिग्री वाइड-एंगल लेंस जबकि दूसरे सेंसर में 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। इनसे 105 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू ग्रुप सेल्फी ली जा सकती है। यूज़र अपनी जरूरत के मुताबिक लेंस का चुनाव कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन स्मार्ट फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर के साथ आता है जिससे यह अपने आप जरूरी लेंस का सुझाव देता है। स्मार्टफोन में कई दूसरे कैमरा फ़ीचर जैसे ब्यूटीफाई 4.0 ऐप, सेल्फी पैनोरमा, स्क्रीन फ्लैश और पाम शटर दिए गए हैं।

ओप्पो एफ3 प्लस के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
ओप्पो एफ3 प्लस में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटड है। इसके 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। कंपनी फिगंरप्रिंट के जरिए ऐप खोलने और कॉल शॉर्टकट की भी बात कह रही है। डुअल सिम (नैनो-सिम) वाला ओप्पो एफ3 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित कलरओएस 3.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) जेडीआई इन-सेल 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 1.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर कवालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू और 4 जीबी रैम है।

वहीं रियर पर ओप्पो एफ3 प्लस में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर है जो 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स, डुअल-पीडीएफ, अपर्चर एफ/.7 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में एक ट्रिपल-स्लॉट ट्रे है, जिसमें दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड एक साथ इस्तेमाल किये जा सकते हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो एफ3 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है जो कंपनी की ही वीओसीसी फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि 5 मिनट की चार्जिंग में फोन से 2 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन  163.63x80.8x7.35 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Great battery life
  • Useful secondary front camera
  • Slick design and good build quality
  • Bad
  • No NFC or FM radio
  • Ships with Android Marshmallow
  • Display saturation can get jarring
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.