Oppo F3 Plus मिल रहा है 6,000 रुपये सस्ते में, और भी हैं ऑफर

ओप्पो ने हाल ही में अपने नया सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन ओप्पो एफ5 लॉन्च किया। और अब, पिछला ओप्पो एफ3 प्लस को कम कीमत में खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर ओप्पो एफ3 प्लस पर शानदार ऑफर दिये जा रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 नवंबर 2017 15:42 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ3 प्लस को भारत में 30,990 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • अब फ्लिपकार्ट पर फोन 6,000 रुपये में मिल रहा है
  • यह ऑफर एक दिन के लिए मिल रहा है
ओप्पो ने हाल ही में अपने नया सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन ओप्पो एफ5 लॉन्च किया। और अब, पिछला ओप्पो एफ3 प्लस को कम कीमत में खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर ओप्पो एफ3 प्लस पर शानदार ऑफर दिये जा रहे हैं। बता दें कि कंपनी ने मार्च में अपना एफ3 प्लस लॉन्च किया था। लॉन्च के समय Oppo F3 Plus की कीमत 30,990 रुपये थी। लेकिन जून में फोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की ख़बर आई थी। अब फ्लिपकार्ट का कहना है कि स्मार्टफोन की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती की गई है।

फ्लिपकार्ट पर ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन पर एक दिन के लिए ऑफर दिया गया है। ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन 24,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। रेगुलर एक्सचेंज ऑफर के अलावा फोन पर 8,000 रुपये की अतिरिक्त एक्सचेंज वेल्यू भी मिलेगी। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। Oppo F3 Plus  ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है।


ओप्पो एफ3 प्लस के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
ओप्पो एफ3 प्लस में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटड है। इसके 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। कंपनी फिगंरप्रिंट के जरिए ऐप खोलने और कॉल शॉर्टकट की भी बात कह रही है। डुअल सिम (नैनो-सिम) वाला ओप्पो एफ3 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित कलरओएस 3.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) जेडीआई इन-सेल 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 1.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर कवालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू और 4 जीबी रैम है।

ओप्पो एफ3 प्लस की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल 1/3.1 इंच सेंसर जबकि दूसरा 8 मेगापिक्सल सेंसर है। रियर पर ओप्पो एफ3 प्लस में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर है जो 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स, डुअल-पीडीएफ, अपर्चर एफ/.7 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में एक ट्रिपल-स्लॉट ट्रे है, जिसमें दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड एक साथ इस्तेमाल किये जा सकते हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो एफ3 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है जो कंपनी की ही वीओसीसी फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि 5 मिनट की चार्जिंग में फोन से 2 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन  163.63x80.8x7.35 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Great battery life
  • Useful secondary front camera
  • Slick design and good build quality
  • Bad
  • No NFC or FM radio
  • Ships with Android Marshmallow
  • Display saturation can get jarring
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.