ओप्पो एफ3 प्लस में है डुअल सेल्फी कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 जून 2017 15:12 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ3 प्लस की ख़ासियत इसका डुअल सेल्फी कैमरा है
  • फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड है
  • ब्यूटीफाई 4.0 ऐप समेत कई दूसरे कैमरा फ़ीचर भी हैं
ओप्पो ने भारत में अपना नया 'सेल्फी एक्सपर्ट' स्मार्टफोन  एफ3 प्लस बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च कर दिया। ओप्पो एफ3 प्लस की कीमत 30,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन के लिए 31 मार्च तक प्री-बुकिंग की जा सकती है। फोन की बिक्री देशभर के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर 1 अप्रैल से शुरू होगी। यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

ओप्पो एफ3 प्लस की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल 1/3.1 इंच सेंसर जबकि दूसरा 8 मेगापिक्सल सेंसर है। पहले सेंसर में 76.4 डिग्री वाइड-एंगल लेंस जबकि दूसरे सेंसर में 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। इनसे 105 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू ग्रुप सेल्फी ली जा सकती है। यूज़र अपनी जरूरत के मुताबिक लेंस का चुनाव कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन स्मार्ट फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर के साथ आता है जिससे यह अपने आप जरूरी लेंस का सुझाव देता है। स्मार्टफोन में कई दूसरे कैमरा फ़ीचर जैसे ब्यूटीफाई 4.0 ऐप, सेल्फी पैनोरमा, स्क्रीन फ्लैश और पाम शटर दिए गए हैं।

ओप्पो एफ3 प्लस में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटड है। इसके 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। कंपनी फिगंरप्रिंट के जरिए ऐप खोलने और कॉल शॉर्टकट की भी बात कह रही है। डुअल सिम (नैनो-सिम) वाला ओप्पो एफ3 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित कलरओएस 3.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) जेडीआई इन-सेल 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 1.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर कवालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू और 4 जीबी रैम है।
 

वहीं रियर पर ओप्पो एफ3 प्लस में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर है जो 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स, डुअल-पीडीएफ, अपर्चर एफ/.7 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में एक ट्रिपल-स्लॉट ट्रे है, जिसमें दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड एक साथ इस्तेमाल किये जा सकते हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो एफ3 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है जो कंपनी की ही वीओसीसी फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि 5 मिनट की चार्जिंग में फोन से 2 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन  163.63x80.8x7.35 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Great battery life
  • Useful secondary front camera
  • Slick design and good build quality
  • Bad
  • No NFC or FM radio
  • Ships with Android Marshmallow
  • Display saturation can get jarring
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  2. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.