Oppo F3 Plus हुआ और पावरफुल, 6 जीबी रैम वेरिएंट आया

ओप्पो ने सोमवार को भारत में अपना एफ3 प्लस 6 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी का ऐलान किया। नए ओप्पो एफ3 प्लस 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री देश में 16 नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 नवंबर 2017 16:31 IST
ख़ास बातें
  • नए ओप्पो एफ3 प्लस वेरिएंट में 6 जीबी रैम है
  • इस हैंडसेट की कीमत 22,990 रुपये है
  • ओप्पो एफ3 प्लस 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री देश में 16 नवंबर से शुरू होगी
ओप्पो ने सोमवार  को भारत में अपना एफ3 प्लस 6 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी का ऐलान किया। नए ओप्पो एफ3 प्लस 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री देश में 16 नवंबर से शुरू होगी। और इस हैंडसेट की कीमत 22,990 रुपये है। एफ3 प्लस को भारतीय बाज़ार में 4 जीबी रैम के साथ मार्च में 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।  

इस एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप के तहत, फ्लिपकार्ट 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट, नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर दे रही है। इसके अलावा स्मार्टफोन की कुल कीमत की 50 प्रतिशत बायबैक गारंटी भी ऑफर की जा रही है। एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा, ऑनलाइन मार्केटप्लेस 3 महीने के लिए मुफ्त हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।


नए ओप्पो एफ3 प्लस वेरिएंट में 6 जीबी रैम है, जो कि ओरिजिनल हैंडसेट में दी गई 4 जीबी रैम से 2 जीबी ज़्यादा है। रैम के अलावा, लेटेस्ट वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। डुअल-सिम ओप्पो एफ3 प्लस एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित कलरओएस 3.0 पर चलता है। इसमें एक 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) जेडीआई इन-सेल डिस्प्ले और 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। इसमें एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है।
Advertisement

वहीं रियर पर ओप्पो एफ3 प्लस में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर है जो 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स, डुअल-पीडीएफ, अपर्चर एफ/.7 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में एक ट्रिपल-स्लॉट ट्रे है, जिसमें दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड एक साथ इस्तेमाल किये जा सकते हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो एफ3 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है जो कंपनी की ही वीओसीसी फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि 5 मिनट की चार्जिंग में फोन से 2 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन  163.63x80.8x7.35 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Great battery life
  • Useful secondary front camera
  • Slick design and good build quality
  • Bad
  • No NFC or FM radio
  • Ships with Android Marshmallow
  • Display saturation can get jarring
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.