Oppo F29 Pro 5G के लॉन्च, कीमत, कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें सबकुछ

Oppo भारतीय बाजार में Oppo F29 Pro 5G को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2025 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Oppo भारतीय बाजार में Oppo F29 Pro 5G को पेश करने वाला है।
  • Oppo F29 Pro 5G में FHD+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले होगी।
  • Oppo F29 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Oppo F29 Pro 5G में 6.7 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Oppo

Oppo भारतीय बाजार में Oppo F29 Pro 5G को पेश करने वाला है। हाल ही में आगामी स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने X पर पोस्ट में खुलासा किया है। फोन के लॉन्च की तारीख, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। आइए F29 Pro की खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 


Oppo F29 Pro 5G कब होगा लॉन्च


कीमत की बात करें तो Oppo F29 Pro 5G की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। Oppo F29 Pro 5G 20 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाला है। यह फोन कम से कम दो कलर वेरिएंट ब्लैक और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध होगा। 


Oppo F29 Pro 5G Specifications (Expected)


Oppo F29 Pro 5G में FHD+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी7300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। F29 Pro 5G के डिजाइन की बात करें तो इसमें एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम है, जो एक स्लीक और प्रीमियम फील के साथ ड्यूराबिलिटी बेहतर करता है। फोन IP66/68/69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से बचाव सुनिश्चत करेगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल दूसरा कैमरा होगा। वहीं  सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल होगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ चलेगा। F29 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी होगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होगा। नई रिपोर्ट से पता चला है कि F29 Pro चीन के Oppo A5 Pro का रीब्रांडेड वर्जन होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.