लॉन्च से पहले लीक हुए Oppo F27 सीरीज स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स

OPPO F27 Pro+ को Camera FV-5 डेटाबेस पर भी देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें f/1.7 अपर्चर और EIS के साथ 64MP का रियर कैमरा होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जून 2024 13:44 IST
ख़ास बातें
  • एक Oppo स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2643 के साथ Geekbench पर देखा गया है
  • चीन में लॉन्च हुए A3 Pro 5G के मॉडल नंबर CPH2639 से मेल खाता है
  • MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट और Android 14 के साथ लॉन्च हो सकता है फोन

Oppo ने A3 Pro (ऊपर तस्वीर में) को हाल ही में चीन में लॉन्च किया था

Photo Credit: Oppo

Oppo F27 सीरीज को इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज में तीन हैंडसेट - Oppo F27, Oppo F27 Pro और Oppo F27 Pro+ शामिल होने की संभावना है। इन्हें लेकर कुछ लीक्स पहले ही सामने आ चुके हैं और अब, इनमें से सबसे प्रीमियम हैंडसेट को कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर देखा गया है। इनसे अपकमिंग ओप्पो फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का पता भी चलता है।

एक नए Oppo स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2643 के साथ बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है। फोन को बता दें कि Oppo के हाल ही में चीन में लॉन्च हुए A3 Pro 5G का मॉडल नंबर CPH2639 था। कुछ अफवाहों की मानें तो कंपनी इसी स्मार्टफोन को भारत में Oppo F27 Pro या F27 Pro+ के रूप में लॉन्च कर सकती है। कुछ दिनों पहले एक लीक में कथित Oppo F27 सीरीज के स्मार्टफोन का रेंडर भी लीक किया गया था, जिसमें हैंडसेट का डिजाइन A3 Pro 5G से मेल खाता था।

गीकबेंच पर CPH2643 को Android 14 और 8GB रैम के साथ टेस्ट किया गया था, जिसमें इसने सिंगल और मल्टी कोर टेस्ट में क्रमश: 886 और 2305 पॉइन्ट्स का स्कोर हासिल किया। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा, जिसे Mali G68 GPU के साथ जोड़ा जाएगा। यह Redmi A3 Pro 5G में शामिल MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट हो सकता है।

OPPO F27 Pro+ को Camera FV-5 डेटाबेस पर भी देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें f/1.7 अपर्चर और EIS के साथ 64MP का रियर कैमरा होगा। इसके अलावा, फोन f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP फ्रंट कैमरा से लैस होगा। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स भी A3 Pro 5G से मेल खाते हैं।
Advertisement

बता दें कि Oppo A3 Pro 5G में 6.7-इंच FHD+ AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी दी गई है। फोन IP69 रेटेड बिल्ड के साथ आता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo F27, Oppo F27 Pro, Oppo F27 Pro Plus, Oppo F27 series
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.