8GB रैम, 64MP कैमरा, 30x जूम सपोर्ट के साथ आएगी Oppo F21s Pro स्‍मार्टफोन सीरीज! जानें लॉन्‍च डेट

एक रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन सीरीज में ‘वनीला ओपो F21s’ और ‘ओपो F21s प्रो’ शामिल हो सकते हैं। यह फोन कथित तौर पर 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by Dhruv Raghav, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 16:15 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग स्‍मार्टफोन सीरीज में Sony IMX709 सेल्फी कैमरा सेंसर होगा
  • इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर सेटअप मिलेगा
  • स्‍मार्टफोन में रियर पैनल पर ओपो ग्लो डिजाइन होने की पुष्टि की गई है

हाल ही में ओपो की वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज ने अपकमिंग सीरीज के कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस को टीज किया था।

Oppo F21s Pro सीरीज भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगी। यह ऐलान करते हुए ओपो ने बताया है कि अपकमिंग सीरीज के कैमरा सेटअप में 30x जूम सपोर्ट होगा। हाल ही में इससे जुड़ा एक डे‍डिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव हुआ है। इसमें ‘ओपो F21s प्रो' सीरीज के कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा किया गया। इसके अलावा, एक रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन सीरीज में ‘वनीला ओपो F21s' और ‘ओपो F21s प्रो' शामिल हो सकते हैं। यह फोन कथित तौर पर 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा।

ओपो ने ट्विटर के जरिए कन्‍फर्म किया कि ‘ओपो F21s प्रो' सीरीज भारत में 15 सितंबर को डेब्यू करेगी। ओपो ने यह भी ऐलान किया कि अपकमिंग सीरीज के कैमरा सेटअप में 30x जूम सपोर्ट होगा। कंपनी ने पहले दावा किया था कि ‘ओपो F21s प्रो' सीरीज माइक्रोलेंस कैमरा को सपोर्ट करने वाला इस सेगमेंट में पहला फोन होगा।
Advertisement
 

बहरहाल इस हैंडसेट के लॉन्च से पहले टिप्सटर पारस गुगलानी (@PassionateGeekz) ने PriceBaba के साथ मिलकर दावा किया है कि Oppo F21s Pro सीरीज में ‘वनीला Oppo F21s' और ‘Oppo F21s Pro' स्‍मार्टफोन शामिल होंगे। कहा जाता है कि दोनों हैंडसेट में 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। रिपोर्ट में एक कथित लाइव इमेज भी शेयर की गई है, जिससे पता चलता है कि आने वाला हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

हाल ही में ओपो की वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज ने अपकमिंग सीरीज के कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस को टीज किया था। इसके मुताबिक, अपकमिंग स्‍मार्टफोन सीरीज में Sony IMX709 सेल्फी कैमरा सेंसर होगा, जिसे डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कटआउट के अंदर फ‍िट किया गया है। 

ओपो F21s प्रो सीरीज में एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर एआई कैमरा सेटअप होने की जानकारी टीज की गई है। सीरीज का सेकेंडरी कैमरा रिंग लाइट से घिरा होगा, जिसे कंपनी ने ऑर्बिट लाइट नाम दिया है। अपकमिंग ओपो स्‍मार्टफोन में रियर पैनल पर ओपो ग्लो डिजाइन होने की पुष्टि की गई है। ओपो का दावा है कि फोन की थिकनेस 7.66mm होगी।
Advertisement

लैंडिंग पेज पर बताया गया है कि Oppo F21s Pro सीरीज में लेफ्ट स्पाइन पर वॉल्यूम रॉकर और सिम ट्रे व राइट स्पाइन पर पावर बटन होगा। माइक्रोसाइट के मुताबिक, नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, एक माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल दिया जाएगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.