4,500mAh बैटरी, 64MP कैमरा 8GB रैम वाला OPPO F21 Pro फोन Rs 1 हजार हुआ सस्ता, A55 और A77 के दाम भी गिरे!

ओपो A55 का 6GB रैम वैरिएंट मौजूदा समय में 14,999 रुपये में बिक रहा है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के दाम 14,490 रुपये हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2022 20:09 IST
ख़ास बातें
  • OPPO F21 Pro कंपनी की F सीरीज की पॉपुलर डिवाइस है
  • इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • इसकी बैटरी 33 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ओपो A55 में 6.51 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है।

ओपो (Oppo) ने भारत में अपने 3 स्‍मार्टफोन्‍स की कीमतों में कटौती की है। ये सभी मिड रेंज डिवाइस हैं। कीमतों में कमी का फायदा ग्राहकों को मिलेगा और वो कम दाम में फोन खरीद पाएंगे। जिन स्‍मार्टफोन्‍स के दाम कम किए गए हैं, उनमें OPPO F21 Pro, Oppo A55 और Oppo A77 शामिल हैं। OPPO F21 Pro कंपनी की F सीरीज की पॉपुलर डिवाइस है, फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 64 मेगापिक्‍सल कैमरा, 33 वॉट फास्‍ट चार्जिंग जैसी खूबियों से लैस है। वहीं, A सीरीज के तहत आने वाले A55 और Oppo A77 भी कई अच्‍छे फीचर ऑफर करते हैं। 
 

OPPO F21 Pro, OPPO A55 और OPPO A77 की भारत में नई कीमतें

ओपो F21 प्रो की कीमतों में 1 हजार रुपये की कटौती की गई है। इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल जो पहले 22,999 रुपये का था, अब 21,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, ओपो A55 का 6GB रैम वैरिएंट मौजूदा समय में 14,999 रुपये में बिक रहा है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के दाम 14,490 रुपये हैं। इसके अलावा, ओपो A77 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को 15999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

Oppo F21 Pro एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। यह फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC से लैस है जो कि 8GB RAM के साथ आता है। इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 128GB स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, GPS- AGPS और USB Type-C पोर्ट है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी है जो कि 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

वहीं, ओपो A55 में 6.51 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5 हजार एमएमएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

बात करें OPPO A77 की, तो फोन में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसमें मीडियाटेक का हीलियो जी35 प्रोसेसर लगाया गया है। 50 मेगापिक्‍सल का मेन प्राइमरी कैमरा है। 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 33वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.