Oppo F19 भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लॉन्च लाइवस्ट्रीम

Oppo F19 स्मार्टफोन को आज 6 अप्रैल मंगलवार को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। पिछले एक साल से आयोजित होने वाले अन्य लॉन्च इवेंट की तरह इस इवेंट को भी वर्चुअली आयोजित किया जाने वाला है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2021 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F19 में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी
  • ओप्पो एफ19 लॉन्च इवेंट वर्चुअली होगा आयोजित
  • दोपहर 12 बजे शुरू होगा लॉन्च इवेंट

Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा फोन

Oppo F19 स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह ओप्पो एफ19 सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन होगा, जिसमें पहले से ही Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हैं। बता दें, हाल ही में यह फोन श्रीलंकाई वेबसाइट पर सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हुआ था, जिससे यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन में क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं। अब-तक यह खुलासा हो गया है कि भारतीय वेरिएंट फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले व 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। फोन में 33 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसको लेकर कहा गया है कि यह 72 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देगी।
 

Oppo F19 India launch, How to watch livestream

Oppo F19 स्मार्टफोन को आज 6 अप्रैल मंगलवार को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। पिछले एक साल से आयोजित होने वाले अन्य लॉन्च इवेंट की तरह इस इवेंट को भी वर्चुअली आयोजित किया जाने वाला है। यह लॉन्च इवेंट कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा आप लॉन्च को नीचे इम्बेड वीडियो में भी देख सकते हैं।
 
 
Amazon ने भी ओप्पो एफ19 फोन को वेबसाइट पर लिस्ट किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन अमेज़न पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Oppo F19 specifications

Oppo ने फिलहाल भारत में ओप्पो एफ19 के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। अब-तक यह खुलासा हो सकता है कि भारतीय वेरिएंट फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले व 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। फोन में 33वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसको लेकर कहा गया है कि यह 72 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देगी। फोन को पांच मिनट चार्ज करके आप 5.55 घंटे तक की वॉयस कॉलिंग या दो घंटे यूट्यूब देख सकते हैं।

कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए रेंडर में देखने को मिला था कि ओप्पो एफ19 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसके साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एलईडी फ्लैश मिल सकता है।
Advertisement

हालांकि, श्रीलंका की ओप्पो वेबसाइट पर इस फोन को सम्पूर्ण स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया है। संभावना है कि इसके कुछ स्पेसिफिकेशन भारतीय वेरिएंट से अलग होंगे। लिस्टिंग के अनुसार, डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो एफ19 में 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 होगा। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी LPDDR4X रैम व Adreno 610 GPU मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Oppo F19 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा।

ओप्पो एफ19 फोन श्रीलंका वेबसाइट पर 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जो माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में  4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-एफ और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन का डायमेंशन 160.3x73.8x7.95mm और भार 175 ग्राम होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.