28 घंटे तक चलने वाली बैटरी और 10 मीटर दूरी तक कनेक्टिविटी के साथ Oppo Enco Buds 2 लॉन्च

Oppo Enco Buds 2 के साथ एआई बेस्ड नॉयज कैंसलेशन मिलता है जो कि इंसानों की आवाज को ट्रैक करता है और बैकग्राउंड के शोर से अलग करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अगस्त 2022 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Enco Buds 2 में 460mAh की बैटरी दी गई है।
  • कीमत की बात की जाए तो Oppo Enco Buds 2 की कीमत 1,799 रुपये है।
  • Oppo Enco Buds 2 में 10mm टाइटेनियम ड्राइवर्स दिए गए हैं।

Oppo Enco Buds 2 में 10mm ड्राइवर्स हैं।

Photo Credit: Oppo

Oppo Enco Buds 2 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया ऑडियो सिस्टम AI बेस्ड नॉयज कैंसलेशन फीचर्स के साथ आता है और डॉल्बी एटम्स को सपोर्ट करता है। Oppo Enco Buds 2 ईयरबड्स में ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी दी गई है जो कि 10 मीटर तक की दूरी पर काम करती है। IPX4 रेटिंग से लैस ये ईयरबड्स डस्ट और वाटर से सुरक्षित रहते हैं। 10mm ड्राइवर्स वाले ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक चल सकते हैं और बिना चार्जिंग केस के सिर्फ 7 घंटे तक काम कर सकते हैं।
 

Oppo Enco Buds 2 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Oppo Enco Buds 2 की कीमत 1,799 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह सिर्फ ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। उपलब्धता की बात करें तो नए ओप्पो ईयरबड्स 31 अगस्त से ओप्पो की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Oppo Enco Buds 2 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo Enco Buds 2 में 10mm टाइटेनियम ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिसमें 101dB तक ड्राइविंग सेंस्टिविटी और 20Hz से 20,000Hz तक फ्रीक्वेंसी रेंज मिलती है। इन TWS ईयरबड्स में इन ईयर डिजाइन दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें ब्लूटूथ वी5.2 की बदौलत यह आसानी से 10 मीटर तक की रेंज में कनेक्ट हो सकते हैं। ये ईयरबड्स AAC और SBC ब्लूटूथ कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

इनमें 80ms तक लो लेटेंसी रेट मिलती है जो कि गेम मोड के लिए फिट है। Oppo Enco Buds 2 के साथ एआई बेस्ड नॉयज कैंसलेशन मिलता है जो कि इंसानों की आवाज को ट्रैक करता है और बैकग्राउंड के शोर से अलग करता है। इसके अलावा ये डॉल्बी एटम्स के साथ कंपनी के एनको लाइव स्टीरिय साउंड इफेक्ट्स को सपोर्ट करते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें IPX4 रेटिंग दी गई है जो कि डस्ट और पानी से सुरक्षित है। इन ईयरबड्स में टच कंट्रोल बटन दिए गए हैं जो कि यूजर्स को डबल टैप से कैमरा कंट्रोल की अनुमति देते हैं। बैटरी के लिए Oppo Enco Buds 2 में 40mAh की बैटरी है, वहीं चार्जिंग केस में 460mAh की बैटरी है।

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit, convenient charging case
  • App and native settings support on Android
  • Good battery life
  • Loud, good sound quality
  • Bad
  • No app support on iOS
  • Sound sometimes feels strained
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.