48MP कैमरा व 8GB रैम के साथ Oppo A95 5G लॉन्च, ये है कीमत...

Oppo A95 5G की कीमत चीन में CNY 1,999 (लगभग 22,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,000 रुपये) है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2021 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A95 5G में 6.43-इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है
  • ओप्पो ए95 5जी में मौजूद है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • फोन Oppo F19 Pro+ से काफी मिलता-जुलता है

यह फोन ब्लैक, ग्रेडिएंट और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

Oppo A95 5G स्मार्टफोन को आज 27 अप्रैल मंगलवार के दिन चीन में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को छोड़कर यह फोन Oppo F19 Pro+ से काफी मिलता-जुलता है, जो कि इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल Oppo A53s की याद दिलाता है। ओप्पो ए95 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलती है। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी और 30W VOOC फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग क्षमता मौजूद है।
 

Oppo A95 5G price, availability

Oppo A95 5G की कीमत चीन में CNY 1,999 (लगभग 22,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,000 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, ग्रेडिएंट और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Oppo की आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर फोन की खरीद के लिए “Book Now” का बटन लाइव कर दिया गया है, लेकिन इस्तेमाल करते वक्त ये डिसेबल हो रहा है। फिलहाल, फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement
 

Oppo A95 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए95 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले व 90.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होल-पंच सेल्फी कैमरा कटआउट के साथ स्थित है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ ARM G57 MC3 जीपीयू दिया गया है। फोन में 8 जीबी LPDDR4x रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है जिसे माइकक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए95 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में एफ/2.4 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement

Oppo A95 5G फोन में 4,310mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 30W VOOC फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1 और ओटीजी डाटा ट्रांसफर सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 160.1x73.4x7.8mm और वज़न 173 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4310 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.