Oppo A9 2020 की कीमत हुई कम, अब खरीदें इतने में

Oppo A9 2020 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी है और 128 जीबी तक स्टोरेज शामिल है। ओप्पो ए9 2020 के अन्य मुख्य आकर्षण इसमें शामिल 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, डॉल्बी एटमॉस साउंड और 3डी ग्रेडिएंट डिज़ाइन आदि हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 मार्च 2020 19:15 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A9 2020 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है
  • फोन में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 शामिल है
  • ओप्पो ए9 2020 में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है

Oppo A9 2020 की भारत में कीमत 14,990 रुपये से शुरू होती है

Oppo A9 2020 की भारत में कीमत में कटौती की गई है। स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर में ओप्पो ए5 2020 के साथ देश में लॉन्च किया गया था। इसे वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ बनाया गया है और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर काम करता है। ओप्पो ए9 2020 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी है और 128 जीबी तक स्टोरेज शामिल है। Oppo A9 2020 के अन्य मुख्य आकर्षण इसमें शामिल 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, डॉल्बी एटमॉस साउंड और 3डी ग्रेडिएंट डिज़ाइन आदि हैं। यहां हम आपको ओप्पो ए9 2020 फोन की नई कीमत और इसकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं।
 

Oppo A9 2020 price in India

भारत में ओप्पो ए9 2020 की कीमत को घटाकर 14,999 रुपये कर दिया गया है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट की है। फोन का 8 जीबी रैम विकल्प की कीमत भी घटाई गई है। अब इस वेरिएंट को 17,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि स्मार्टफोन की लॉन्च के समय कीमत 16,990 रुपये से शुरू होती थी, जिसे अक्टूबर 2019 में कम कर 15,990 रुपये कर दिया गया था। नई कीमत के साथ Oppo A9 2020 फोन अमेज़न सहित ऑफ़लाइन स्टोर और ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर उपलब्ध है।
 

Oppo A9 2020 specifications

ओप्पो ए9 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलेगा। ओप्पो ए9 2020 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और यह गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए ओप्पो फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।

Oppo A9 2020 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। Oppo A9 2020 में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। आइए अब बात करते हैं ओप्पो ए9 2020 के फ्रंट कैमरा की।
Advertisement

ओप्पो ए9 2020 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो ए9 2020 में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा फोन डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good overall performance
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Bulky and awkward to use
  • Two of four rear cameras have almost no purpose
  • Bloatware and spammy notifications
  • Pricing is not competitive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.