Oppo A83 में है 4 जीबी रैम और फेस अनलॉक फ़ीचर, जानें सारी ख़ूबियां

ओप्पो ने मंगलवार को चीन में अपनी ए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ए83 लॉन्च कर दिया। चीनी कंपनी ने ए सीरीज़ के दो स्मार्टफोन ए75 और ए75एस ताइवान में भी लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2017 12:38 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए83 को चीन में लॉन्च किया गया है
  • फोन में 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है
  • स्मार्टफोन में 3180 एमएएच बैटरी है
ओप्पो ने मंगलवार को चीन में अपनी ए सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ए83 लॉन्च कर दिया। चीनी कंपनी ने ए सीरीज़ के दो स्मार्टफोन ए75 और ए75एस ताइवान में भी लॉन्च किए हैं। ओप्पो ए83 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। और इसकी कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 13, 600 रुपये) है। Oppo A83 स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 29 दिसंबर से शुरू होगी। स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, ओप्पो ए83 में एक 5.7 इंच एचडी+ (720 ×1440 पिक्सल) स्क्रीन डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 

कैमरे की बात करें तो ओप्पो ए83 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जिसके जरिए यह फेस अनलॉक फ़ीचर के तौर पर भी काम करेगा। कंपनी का दावा है कि फेस अनलॉक फ़ीचर 0.18 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा।

ओप्पो ए83 एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 150.5 × 73.1 × 7.7 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3180 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo mobile, Oppo A83, Oppo A83 launch, Oppo A83 Specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.