Oppo A80 5G हुआ Dimensity 6300, 5100mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Oppo A80 5G की नीदरलैंड में कीमत €299 (लगभग 27,576 रुपये) है। यह स्मार्टफोन स्ट्रेरी ब्लैक और पर्पल कलर में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2024 11:27 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A80 5G में पंच होल डिजाइन वाली 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी है।
  • Oppo A80 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Oppo A80 5G की नीदरलैंड में कीमत €299 (लगभग 27,576 रुपये) है।

Oppo A80 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने नीदरलैंड में नया स्मार्टफोन Oppo A80 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Oppo A3 Pro का रिब्रांडेंड वर्जन है, जिसे इस साल जून में लॉन्च किया गया था। Oppo A80 5G में पंच होल डिजाइन वाली 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। Oppo A80 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Oppo A80 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo A80 5G Price


Oppo A80 5G की नीदरलैंड में कीमत €299 (लगभग 27,576 रुपये) है। यह स्मार्टफोन स्ट्रेरी ब्लैक और पर्पल कलर में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन वर्तमान में बिक्री के लिए Oppo Netherlands वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Advertisement
Oppo A80 5G Specifications


Oppo A80 5G में पंच होल डिजाइन वाली 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Oppo का यह स्मार्टफोन 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A80 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसे गीले हाथों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 165.79, चौड़ाई 76.14, मोटाई 7.68mm और वजन 186 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.