5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Oppo A78 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स

फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 10:23 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसे फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया है।
  • फोन में 6.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन है।
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर है।

कंपनी ने Oppo A78 5G को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo की ओर से नया स्मार्टफोन Oppo A78 5G लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया है। कहा जा रहा है कि फोन भारत में भी लॉन्च होने वाला है जिसके लिए 14 जनवरी की तारीख अफवाहों में है। फोन में 6.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर और 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके बारे में अन्य जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Oppo A78 5G की कीमत, उपलब्धता

Oppo ने Oppo A78 5G फोन को लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। इसकी कीमत का अधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है। मलेशिया में यह सेल पर कब जाएगा, इसके बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है। जल्द ही इसके प्राइस डिटेल्स बाहर आने की संभावना है। 
Advertisement

Oppo A78 5G के स्पेसिफिकेशंस
Oppo A78 5G में Android 13 आधारित ColorOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। डिवाइस में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह एचडीप्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। चिपसेट की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। यह एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है जिससे स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसमें 5000एमएएच कैपिसिटी की बड़ी बैटरी है। जिसके साथ में कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन साइड में मिलने वाले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, यूएसबी टाइप सी पोर्ट के अलावा 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटेड रसिस्टेंस दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.