Oppo A78 4G की भारत में कीमत, लॉन्च तारीख लीक, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Oppo A78 4G में 6.43 इंच की AMOLED Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जुलाई 2023 11:56 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A78 4G में 6.43 इंच की AMOLED Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A78 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Oppo A78 4G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo A78 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने इस महीने Oppo A78 4G स्मार्टफोन इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। अब एक नई रिपोर्ट आई है, जिसमें इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत और उपलब्धता का पता चला है। यहां हम आपको ओप्पो ए78 4जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo A78 4G की अनुमानित कीमत


Advertisement
TheTechOutlook के अनुसार, Oppo A78 4G का स्टॉक आज भारत में पहुंच जाएगा, जिसका मतलब है कि यह उम्मीद कर सकते हैं कि स्मार्टफोन कल 27 जून तक स्टोर पर उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि स्मार्टफोन की MOP (मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस) 17,499 रुपये होगी, जबकि एमआरपी थोड़ा ज्यादा होगी। पिछली रिपोर्ट में बताया गया था कि भारतीय बाजार में स्मार्टफोन की कीमत लगभग 18,000 रुपये से 20,000 रुपये होगी। वहीं इंडोनेशिया में Oppo A78 4G की कीमत IDR 3,599,000 (लगभग 19,640 रुपये) है।


Oppo A78 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo A78 4G में 6.43 इंच की AMOLED Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। Oppo A78 4G में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा यह फोन 8GB तक वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Oppo A78 4G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करता है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो ओप्पो के इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फास्ट चार्जिंग की बदौलत फोन की बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 75% चार्ज हो सकती है। अन्य फीचर्स में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल स्पीकर, अल्ट्रा वॉल्युम मोड और एनएफसी सपोर्ट शामिल है।  

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128एमबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.