Oppo A72 5G हैंडसेट लॉन्च, तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Oppo A72 5G का एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम CNY 1,899 (करीब 20,200 रुपये) है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 जुलाई 2020 11:24 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए72 5जी हैंडसेट ColorOS 7.2 पर चलता है
  • Oppo A72 5G की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Oppo A72 5G में
Oppo A72 5G को लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले चीनी कंपनी ओप्पो ने अपने इसी हैंडसेट का 4जी वेरिएंट जून महीने में लॉन्च किया था। अब तक फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। अब कंपनी ने इससे पर्दा उठा लिया है। ओप्पो ए72 5जी में सिर्फ 5जी मॉडम ही नहीं है, कंपनी ने 4जी मॉडल की तुलना में कुछ और बदलाव भी किए हैं। फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जबकि 4जी वेरिएंट को स्नैपड्रैगन  665 प्रोसेसर के साथ उतारा गया था। इसके अलावा नए हैंडसेट की स्क्रीन की रिफ्रेश रेट भी ज़्यादा है। याद रहे कि 4जी वेरिएंट को 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ मैदान में उतारा गया था। ओप्पो ए72 5जी हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन है।
 

Oppo A72 5G price

ओप्पो ए72 5जी का एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम CNY 1,899 (करीब 20,200 रुपये) है। फोन को नियॉन, ऑक्सीजन वॉयलेट और सिंपल ब्लैक रंग में बेचा जाएगा।

भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Oppo A72 5G specifications

ओप्पो ए72 5जी हैंडसेट ColorOS 7.2 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। इसमें डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

ओप्पो ए72 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट कैमरा है। यह सेटअप वर्गाकार मॉड्यूल में है जहां फ्लैश को भी जगह मिली है। फ्रंट पैनल पर होल-पंच में 16 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिली है।

Oppo A72 5G की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। बैटरी क्षमता 4,040 एमएएच की है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओप्पो ए72 5जी के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं। फोन की मोटाई 7.9 मिलीमीटर है और इसका वज़न 175 ग्राम।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4040 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.