Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा फोन है बेस्ट

Oppo ने भारत में नया किफायती स्मार्टफोन Oppo A6s 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना iQOO Z11X 5G और Poco M8 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2026 14:53 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।
  • iQOO Z11x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर है।
  • Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है।

Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G vs Poco M8 5G

Photo Credit: Oppo/iQOO/Poco

Oppo ने भारत में नया किफायती स्मार्टफोन Oppo A6s 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना iQOO Z11X 5G और Poco M8 5G से हो रही है। Oppo A6s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। iQOO Z11x 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। जबकि Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Oppo A6s 5G, iQOO Z11X 5G, और Poco M8 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G vs Poco M8 5G

कीमत और स्टोरेज

Oppo A6s 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं iQOO Z11X 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Oppo A6s 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Poco M8 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Oppo A6s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। वहीं iQOO Z11x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Oppo A6s 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ आता है। वहीं iQOO Z11x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। जबकि Poco M8 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है।

कैमरा सेटअप

Oppo A6s 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं iQOO Z11x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Poco M8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Oppo A6s में 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, LDAC सपोर् और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। iQOO Z11x 5G में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है। वहीं Poco M8 5G में 5जी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

बैटरी बैकअप

Oppo A6s 5G में 6500mAh बैटरी आती है जो कि 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Z11x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.76 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 टर्बो

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,344 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1570 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and appealing design
  • Bright 120Hz AMOLED display
  • Smooth everyday performance
  • Long-term software update promise
  • Bad
  • No HDR support
  • No ultra-wide camera
  • Noticeable bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  2. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. PF के लिए ऑनलाइन कैसे करें क्लैम, नियोक्ता की मंजूरी की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. Google I/O 2026 आज से शुरू: कब और कहां देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ होगा पेश
  3. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  5. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  6. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  9. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  10. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.